विराट कोहली से उलझे वेन स्टोक्स को लगी फटकार

Webdunia
रविवार, 27 नवंबर 2016 (22:40 IST)
मोहाली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज वेन स्टोक्स को भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को अपमानजनक शब्द कहने के आरोप में फटकार लगाई  है और उन पर दो अयोग्य अंकों का जुर्माना लगाया है।
             
स्टोक्स ने भारत के खिलाफ मोहाली टेस्ट के पहले दिन आउट होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली को कुछ अपशब्द कहे थे जिसे मैदानी अंपायरों ने भी सुना था। स्टोक्स ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। स्टोक्स को आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.1.4 के तहत अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का दोषी पाया। 
             
स्टोक्स पर पिछले महीने ढाका में बांग्‍लादेशी बल्लेबाज शब्बीर रहमान के साथ कहासुनी करने के आरोप में मैच फीस के 15 फीसदी और एक अयोग्य अंक का जुर्माना लगाया गया था। यदि वह दो वर्ष के अंदर चार अयोग्य अंक अर्जित करते हैं तो उन्हें एक टेस्ट मैच या दो सीमित ओवर के मैचों से निलंबित किया जा सकता है।
             
अंपायर मरायस एरसमस, क्रिस गैफनी और कुमार धर्मसेना की टीम ने उनपर यह आरोप तय किया। चूंकि स्टोक्स ने मैच रेफरी रंजन मदुगले की सजा को कबूल कर लिया इसलिए इस मामले पर औपचारिक सुनवाई करने की जरूरत नहीं हुई। (वार्ता)

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

आखिर में मिला पहला मैच, 14 गेंदो में 22 रन लुटाकर चोटिल हुए अर्जुन तेंदुलकर

वानखेड़े में पूरन ने बनाया मुंबई का चूरन, लखनऊ ने बनाए 214 रन

IPL Playoff के लिए Knock out बना CSK vs RCB मैच, पर मौसम है खराब

IPL 2024: मुंबई ऩे टॉस जीतकर लखनऊ के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

जब छेत्री ने संन्यास के ऐलान से पहले दोस्त विराट कोहली को बताया

अगला लेख