Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत दौरे पर गई पहली पाकिस्तानी टीम के सदस्य वकार हसन का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत दौरे पर गई पहली पाकिस्तानी टीम के सदस्य वकार हसन का निधन
, सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (22:20 IST)
कराची। पहली बार भारतीय दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम के सदस्य रहे वकार हसन का सोमवार को यहां 87 साल की उम्र में निधन हो गया। 

हसन 1952 में भारत दौरे पर गई पाकिस्तानी टीम के आखिरी जीवित बचे खिलाड़ी थे। वह 1954 में इंग्लैंड और 1955-56 में वेस्टइंडीज के दौरे पर भी गए थे। वह इन दौरों पर जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे। 
 
उन्होंने 1959 में संन्यास की घोषणा करने से पहले 21 टेस्ट में 1071 रन बनाए थे। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में मुख्य चयनकर्ता और प्रबंधक के रूप में भी काम किया। 
 
उनका जन्म 12 सितंबर 1932 को अमृतसर में हुआ था। उन्होंने 1952 के भारत दौरे पर तीन अर्द्धशतक लगाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने लाहौर में 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 189 रन की अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। पीसीबी ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जाखड़ ने भारतीय कबड्डी टीम के पाकिस्तान दौरे पर जाने की जांच की मांग की