दक्षिण अफ्रीका में दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार वॉर्नर, स्मिथ

Webdunia
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (12:03 IST)
सिडनी। गेंद से छेड़खानी मामले के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके लिए थोड़ा सम्मान दिखाएंगे।
ALSO READ: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरस्कारों में वॉर्नर को तीसरी और एलिस पैरी को दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार के लिए चुना गया
2 साल पहले दोनों ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका में खेला था। उस समय केपटाउन टेस्ट में ही गेंद से छेड़खानी मामले में दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। दोनों ने वापसी के बाद शानदार खेल दिखाया है। वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया का 'वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर' भी चुना गया जबकि स्मिथ दूसरे स्थान पर रहे।
ALSO READ: इन तीन बड़े कारणों से डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं
विश्व कप और एशेज श्रृंखला में दोनों को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी थी। अब दक्षिण अफ्रीका में भी ऐसा ही नजारा मिलने की संभावना है। वॉर्नर ने सिडनी रेडियो टूजीबी से कहा कि मुझे उतना फर्क नहीं पड़ता। मैं मैदान पर उतरकर रन बनाने और ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए खेलूंगा।
 
उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में हमने उसका सामना किया। उम्मीद है कि हमारे लिए थोड़ा सम्मान दिखाया जाएगा। वॉर्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी-20 और वनडे दोनों टीमों में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख