ऋतिक को अपनी बायोपिक में काम करते हुए देखना चाहते थे सौरव, किया है साथ में एड

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2020 (13:01 IST)
यह उस समय की बात है जब सौरव गांगुली नए नवेले कप्तान बने थे। फिक्सिंग कांड से उबर रही टीम इंडिया उनकी कप्तानी में भारत दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज हरा चुका था। सौरव टीम इंडिया में बदलाव कर रहे थे जो मैदान पर दिख रहा था। इससे क्रिकेट फैंस अजहरूद्दीन के कार्यकाल में मिली शिकस्त को भुला रहा था। फैंस की उम्मीद सौरव से बढ़ने लगी थी।
 
यह तो हुई क्रिकेट की बात, वहीं बॉलीवुड में रितिक नाम का सितारा रोशन हो रहा था। दो खान की फिल्मों के बीच रीलीज हुई "कहो ना प्यार है" ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उस जमाने में रितिक की बॉडी के साथ एक्स फैक्टर रहा उनका डांस। जो बिल्कुल अलग था। इस कारण उनके पोस्टर जल्द ही मध्यमवरर्गीय घर की दीवारों पर दिखने लगे । 

सौरव गांगुली और रितिक रोशन में यह समानता थी कि वह जल्द ही युवाओं की पहली पसंद बन गए और इनका अपने अपने क्षेत्र में दिया नयापन नई पीढ़ी को खासा पसंद आ रहा था। और जब दोनों ही एक बाइक के एडवर्टाइजमेंट में साथ दिखे तो वह डेढ़ मिनट का विज्ञापन आज भी उस दौर के युवाओं को याद रहता है। देखिए क्या है इस विग्यापन में जो 20 साल पहले इतना पसंद किया गया।
<

https://t.co/06EbFuHYzw

— Aditya (@addittyya) September 16, 2020 >
हाल ही में एक शो के दौरान सौरव गांगुली से यह पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनी तो वह किस अभिनेता को यह किरदार निभाते हुए देखना चाहेंगे। सौरव गांगुली ने कहा कि उनकी पहली पसंद रितिक रोशन होंगे। 
 
हालांकि उन्होंने मजाक के लहजे में यह भी कहा कि रितिक काफी मसकुलर हैं अपनी बॉडी को उन्हें सौरव की छरहरी काया में तब्दील करना पड़ेगा। 20 साल बाद भी सौरव गांगुली क्रिकेट मेंं और रितिक रोशन बॉलीवुड में प्रासंगिक है।(वेबदुनिया डेस्क)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया