Hanuman Chalisa

विलियमसन न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

Webdunia
शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (12:18 IST)
आकलैंड। केन विलियमनसन न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट मैचों में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान आज यहां अपना 18वां शतक जड़कर यह उपलब्धि हासिल की। 
 
इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने दूसरे दिन 91 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई और जेम्स एंडरसन की गेंद पर गली में एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इस तरह से उन्होंने मार्टिन क्रो और अपने साथी रोस टेलर को पीछे छोड़ा जिनके नाम पर टेस्ट मैचों में 17-17 शतक दर्ज हैं। 
 
अपना 64वां टेस्ट मैच खेल रहे विलियमसन ने अब तक 51.11 की औसत से 5316 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से केवल छह बल्लेबाजों ने दस या इससे अधिक शतक लगाए हैं।
 
इनमें विलियमसन, टेलर और मार्टिन क्रो के अलावा जान राइट और ब्रैंडन मैकुलम (दोनों 12) तथा नाथन एस्टल (11) शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकार्ड भारत के सचिन तेंदुलकर (51 शतक) के नाम दर्ज है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख