डिग्री का फर्जीवाड़ा, टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर से छीना डीएसपी पद

Webdunia
मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (15:18 IST)
चंडीगढ़। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मंगलवार को पंजाब पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद से हटा दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी।


पिछले दिनों फर्जी डिग्री मामले में घिरी हरमनप्रीत कौर को पद से हटाए जाने की अटकलें शुरू हो गई थीं। इससे पहले कि मामला तूल पकड़े गृह विभाग ने यह फैसला ले लिया। अब उनकी क्वालिफिकेशन के मुताबिक उनके कांस्टेबल के पद पर बने रहने की संभावना है।

मोगा जिले की महिला क्रिकेटर ने चौधरी चरणसिंह मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी। सत्यापन के बाद वह फर्जी निकली। विश्वविद्यालय ने उसे अपना विद्यार्थी मानने से इंकार कर दिया। यह मामला गृह विभाग के पास गया।

गृह विभाग मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदरसिंह के पास है। इससे पहले अर्जुन अवॉर्डी हरमनप्रीत भारतीय रेलवे में कर्मचारी थीं। उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़कर पंजाब पुलिस में नौकरी की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख