राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट हुआ शामिल, जैक कैलिस ने इस तरह जताई खुशी

Webdunia
शनिवार, 29 जून 2019 (15:39 IST)
लंदन। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करना शानदार खबर है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों को इस मंच पर खेलने का मौका मिलेगा।

कैलिस ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्ण पदक को याद करते हुए आईसीसी में अपने कालम में लिखा, यह शानदार खबर है कि महिला टी20 क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हो रहा है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने महिला क्रिकेट को 2022 चरण में शामिल करने का फैसला किया है जिससे महिला क्रिकेट बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा।

यह नामांकन बर्मिंघम में सीजीएफ की कार्यकारी बोर्ड बैठक में किया गया। हालांकि अभी इस फैसले को सीजीएफ के सदस्यों द्वारा मंजूरी की जरूरत है। क्रिकेट इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में एक बार खेला गया है जिसमें 1998 में कुआलालम्पुर में 16 पुरूष टीमें वनडे प्रारूप में खेली थीं। कैलिस ने लिखा, यहां तक कि 1998 में इसे 20 ओवर का टूर्नामेंट कराने की बात की जा रही थी, लेकिन अब यह आखिरकार सच हो गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख