Hanuman Chalisa

शुरू हो रही है World Test Championship, जानिए क्यों निराश हैं विराट कोहली

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 20 अगस्त 2019 (21:25 IST)
एंटीगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 22 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। यह दिन इसलिए भी क्रिकेट इतिहास की रिकार्ड पुस्तिका में दर्ज होगा क्योंकि इसके साथ ही आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का आगाज हो जाएगा। पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले कप्तान विराट कोहली ने एक बड़ा बयान देकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया है।
 
विराट का कहना है कि मैं भारतीय बल्लेबाजी से संतुष्ट नहीं हूं। इसके लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों को कड़ी मेहनत करनी होगी। चूंकि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत भी इसी मैच से हो रही है, लिहाजा सभी की निगाहें हम पर रहेंगी। 
टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि मेरी नजर में भारतीय गेंदबाज सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और उनके प्रदर्शन से मैं खुश भी हूं लेकिन अभी बल्लेबाजों को अपनी‍ जिम्मेदारी समझनी होगी। मैं मानता हूं कि खिलाड़ियों के लिए टेस्ट स्तर पर बल्लेबाजी मुश्किल होती है परन्तु उन्हें इस चुनौती का साहस के साथ सामना करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की तारीफ करते हुए कहा कि आईसीसी ने सही वक्त पर इसे शुरू किया है। इससे प्रतिस्पर्धा और बढ़ जाएगी और मैं इससे इत्तफाक नहीं रखता कि टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता में कमी आई है। इस चैम्पियनशिप के कारण टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता में इजाफा होगा क्योंकि अंक मिलने के कारण दर्शकों को नीरस ड्रॉ मैच देखने को नहीं मिलेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पहले सत्र में एलीट देश यानी भारत, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें अगले 2 साल में 27 सीरीज के दौरान 71 टेस्ट मैचों में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

चैम्पियनशिप में शीर्ष पर रहने वाली 2 टीमें फाइनल में भिड़ेंगी, जो जून 2021 में इंग्लैंड में खेला जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख