Hanuman Chalisa

WTC फाइनल: न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत, चाय तक 36/0

Webdunia
रविवार, 20 जून 2021 (20:20 IST)
डब्ल्यूटीसी फाइनल की पहली पारी में टीम इंडिया के 217 पर ऑलआउट होने के बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी काफी सधी हुई नजर आ रही है। तीसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 36 रन रहा।

इंग्लैंड के खिलाफ यादगार टेस्ट डेब्यू करने वाले डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम नजरें जमा चुके हैं और अगर भारतीय टीम को मैच में वापसी करनी है तो दिन के अंतिम सत्र में कीवी टीम के बल्लेबाजों पर लगाम कसनी पड़ेगी।

वहीं अन्य खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली (44), रोहित शर्मा (34), शुभमन गिल (28), रविचंद्रन अश्विन (22) और रवींद्र जडेजा (15) का स्कोर बनाने में सफल रहे। अपनी विशाल बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर टीम इंडिया का एक भी खिलाड़ी 50 का आंकड़ा नहीं छू सका।

भारतीय टीम को सस्ते में समेटने का काम न्यूजीलैंड के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने किया। जैमिसन ने 22 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 31 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डालें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख