मुंबई को छोड़कर अब गोवा के लिये खेलेंगे यशस्वी जायसवाल

WD Sports Desk
बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (15:30 IST)
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों से अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है।जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट संघ को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिये खेलना चाहते हैं। एमसीए ने उनका अनुरोध मान लिया।

अब जायसवाल 2025 . 26 सत्र में गोवा के लिये खेलेंगे।MCA के एक अधिकारी ने बताया ,‘‘ यह हैरानी की बात है। उसने कुछ सोचकर ही यह कदम उठाया होगा। उनसे हमने कहा कि उसे रिलीज कर दिया जाये और हमने उसका अनुरोध मान लिया।’’

जायसवाल ने मुंबई के लिये आखिरी मैच 23 से 25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था। उन्होंने चार और 26 रन बनाये जबकि मुंबई को टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर ने पांच विकेट से हराया।

अर्जुन तेंदुलकर और सिद्धेश लाड के बाद मुंबई को छोड़कर गोवा जाने वाले जायसवाल तीसरे क्रिकेटर हैं। तेंदुलकर और लाड 2022 . 23 सत्र में गोवा चले गए थे ।लाड हालांकि पिछले सत्र में मुंबई के लिये लौटे हैं।जायसवाल ने जुलाई 2023 में भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और अब तक 19 मैचों में 52 से अधिक की औसत से रन बना चुके हैं।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मोहम्मद सिराज ने बिना Work Load Management के 5 टेस्ट में डाली 1000 गेंदें और चटका डाले 23 विकेट

कृष्णा सदा सहायते, जीत की प्रसिद्धी सिर्फ उन 2 टेस्ट में आई जिसमें खेला यह गेंदबाज

कप्तान चला सीना तान, 754 रन बनाने वाले शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

INDvsENG सीरीज में 532 रन बनाने वाले राहुल ने कहा यह जीत सबसे खास (Video)

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख