Hanuman Chalisa

मुंबई के 17 साल के यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक, 12 छक्के लगाकर रचा इतिहास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (16:04 IST)
बेंगलुरु। मुंबई के 17 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashsvi Jaiswal) एकाएक भारतीय क्रिकेट (Indian cricket) में सुर्खियां बन गए हैं। विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी (Vijay Hazare Cricket Trophy) में बुधवार को यशस्वी ने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक (203) और 12 छक्के उड़ाकर नया ‍इतिहास रच डाला। यशस्वी के दोहरे शतक की बदौलत मुंबई ने 50 ओवर में 358 रनों का पहाड़ खड़ा कर डाला।

12 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने : यशस्वी जायसवाल ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 12 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 154 गेंदों का सामना किया और 203 रन ठोंके, जिसमें 14 चौके भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट रहा 131.81 रन। 
पदार्पण में ही हैरतअंगेज प्रदर्शन : यशस्वी ने इसी साल से 'ए' श्रेणी के घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया और अपने डेब्यू में ही ऐसी सनसनीखेज पारी खेली कि क्रिकेट पंडित दंग रह गए। उन्होंने अब तक केवल 5 मैचों में 100 से ज्यादा औसत के साथ 504 रन अपने नाम के आगे लिखा लिए हैं, जिसमें 3 करारे शतक भी शरीक हैं। मुंबई की तरफ से खेल रहे यशस्वी के बल्ले से 20 छक्के और 44 चौके निकले हैं। यशस्वी केरल के खिलाफ 113 और गोवा के खिलाफ 122 रनों की पारी खेल चुके हैं।
 
दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने : यशस्वी जायसवाल घरेलू एकदिवसीय मुकाबलों में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवी कौशल और संजू सैमसन के नाम दर्ज है। हालांकि टीनएजर के रूप में वे प्रथम श्रेणी क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है।
तस्वीर सौजन्य : ट्विटर 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख