Hanuman Chalisa

युवराज ने विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए बीसीसीआई से अनुमति मांगी

Webdunia
बुधवार, 19 जून 2019 (07:15 IST)
नई दिल्ली। हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय हरफनमौला युवराज सिंह ने बीसीसीआई से दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने की अनुमति मांगी है। उन्होंने बोर्ड को पत्र लिखकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास के बाद मुझे नहीं लगता कि बोर्ड को उन्हें अनुमति देने में कोई परेशानी होगी।
 
बीसीसीआई ने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में भाग लेने से मना किया है और यही कारण है कि युवराज ने दुनिया भर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए संन्यास की घोषणा की। 
 
इससे पहले संन्यास लेने के बाद वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान जैसे क्रिकेटर यूएई में हुई टी10 लीग में खेल चुके हैं। पिछले सप्ताह संन्यास की घोषणा के वक्त युवराज ने कहा था कि वह विदेशी टी20 लीग में खेलना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा, मैं टी20 क्रिकेट में खेलना चाहता हूं। इस उम्र में मैं मनोरंजन के लिए कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अब अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहता हूं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल के बारे में सोचना काफी तनावपूर्ण होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख