Hanuman Chalisa

कनाडा में टी 20 लीग खेलेंगे युवराज, विदेशी लीग खेलने वाले पहले भारतीय

Webdunia
शुक्रवार, 21 जून 2019 (07:10 IST)
नई दिल्ली। युवराज सिंह विदेश में टी-20 लीग खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे जिन्हें गुरुवार को कनाडा टी-20 लीग में टोरंटो नेशनल्स ने विदेशी खिलाड़ी के रूप में चुना है। न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम और विंडीज के कीरोन पोलार्ड भी टोरंटो नेशनल्स टीम का हिस्सा होंगे। 5 टीमों की लीग 25 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगी।
 
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज ने बीसीसीआई से विदेशी लीग में खेलने की अनुमति मांगी है, जो उन्हें मिलने की पूरी संभावना है। बीसीसीआई सक्रिय क्रिकेटरों को विदेशी लीग खेलने की अनुमति नहीं देता। यह भी एक कारण है कि युवराज ने संन्यास का ऐलान किया।
 
वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान यूएई में टी-10 लीग खेले थे। पिछले महीने इरफान पठान को ड्राफ्ट के जरिए कैरेबियाई प्रीमियर लीग में शामिल किया था लेकिन उन्होंने न तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया था और न ही बीसीसीआई से अनुमति ली थी।
 
बीसीसीआई ने उनके भाई यूसुफ को 2 साल पहले हांगकांग टी-20 टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए दी गई एनओसी भी वापस ले ली थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख