RCB के इस कदम से युजवेंद्र चहल हैरान, टि्वटर अकाउंट से हटाया नाम

Webdunia
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 (11:16 IST)
विराट कोहली की कप्तानी वाली इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल का नाम बदल दिया है। इस दौरान उसने अपने सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया है। आरसीबी के इस कदम से न सिर्फ उसके प्रशंसक बल्कि, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी हैरान हैं।

खबरों के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम की ओर से उसके टि्वटर अकाउंट से लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का नाम अचानक हट जाने से वे हैरान हैं। न्यूजीलैंड दौरे से लौट रहे चहल ने ट्वीट किया, अरे आरसीबी, यह क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गईं?

हाल ही में विराट कोहली की कप्तानी वाली इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने अपने आधिकारिक ट्व‍िटर हैंडल का नाम बदल दिया है। आरसीबी ने अपना नाम बदलकर केवल 'रॉयल चैलेंजर्स' कर दिया।

आरसीबी के इस कदम से उसके प्रशंसक भी हैरान हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी आईपीएल टीम ने अपना नाम बदलने के बारे में विचार किया हो। पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी अपना नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर लिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख