क्रिकेट इतिहास का शर्मनाक पल

Webdunia
किसी भी खेल को ऊंच े मुकाम पर पहुंचाने के लिए जरूरी है कि खिलाड़ियों में खेल के प्रति सम्मान और खिलाड़ी भावना कायम रहे। खेल में आक्रामक होना सही है, लेकिन यही आक्रमकता जब विरोधी टीम के सम्मान को ठेस पहुंचाए तो यह दूषित हो जाती है। क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे पल हैं, जब किसी खिलाड़ी ने खेल भावना का मजाक उड़ाते हुए विरोधी टीम के खिलाड़ी का अपमान किया। ऐसी ही एक घटना फरवरी 1981 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एक मैच के दौरान मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुई।

ND
FILE
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ट्रेवर चैपल ने न्यूजीलैंड को बल्लेबाज का मजाक उड़ाते हुए उसे अंडरआर्म गेंदबाजी की। इस समय तक अंडरआर्म गेंद फेंकने पर कोई नियम नहीं बनाया गया था, लेकिन गेंदबाज द्वारा जानबूझ कर अंडरआर्म गेंद फेंकने की क्रिकेट जगत में बहुत आलोचना हुई।

क्या था मामला- 1 फरवरी 1981 को मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल ने अपने भाई ट्रेवर चैपल से मैच की आखिरी गेंद अंडरआर्म डालने को कहा। यह पल क्रिकेट इतिहास में सबसे शर्मनाक पलों में से एक है।

मैच की आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को छह रनों की जरूरत थी और स्ट्राइक पर ब्रायन मैकेंजी थे, लेकिन चैपल ने अंडरआर्म गेंद डालकर खेल भावना को तहस-नहस कर दिया।

इसके बाद ही अंडरआर्म गेंद को क्रिकेट में अमान्य घोषित किया गया। चैपल ने खेल के सारे नैतिक मूल्यों को ताक में रखकर अपने गेंदबाज भाई को अंडरआर्म गेंद फेंकने को कहा, जिसकी क्रिकेट जगत मे बहुत आलोचना हुई।

 

 


 

सौजन्य से- यू ट्यूब वीडियो

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

सभी देखें

नवीनतम

कश्‍मीर में शांति के लिए मैराथन, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी

भारत बनाम न्यूजीलैंड : रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की जीत के बाद CSK को दिया धन्यवाद

भारत में टेस्ट जीतने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बने टॉम लैथम

न्यूजीलैंड टीम ने रचा इतिहास, 36 सालों बाद भारत को घरेलू मैदान पर हराया

कश्मीर मैराथन के दुनिया की शीर्ष प्रतियोगिताओं में शुमार होने की उम्मीद है: मुख्यमंत्री अब्दुल्ला