बीवियों से पिटता रहा जेम्स बांड

Webdunia
असल जिंदगी और पर्दे की जिंदगी में कितना फर्क होता है। पलक झपकते ही सैकड़ों दुश्मनों का खात्मा करने वाले और कई लोगों की जान बचाने वाले जेम्स बांड की हालत ये थी कि वो खुद को नहीं बचा पा रहा था।
जेम्स बांड की भूमिका निभाने की वजह से मशहूर हुए अभिनेता रोजर मूर ने खुलासा किया है कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हो चुके हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी पहली दो पत्नियों ने उन्हें प्रताड़ित किया। 84 साल के ब्रिटिश अभिनेता के मुताबिक शुरुआत की दोनों शादियां उनके लिए अभिशाप से कम नहीं थीं। मूर का आरोप है कि उनकी पहली दो पत्नियों डूर्न फॉन श्टेन और डोरोथी स्कीवर्य ने उनके साथ मारपीट की।
 
मूर ने ये बातें एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान बताई है। बकौल मूर श्टेन ने एक बार उनके ऊपर चाय की केतली फेंक दी और वह खरोंच मार- मारकर उन्हें घायल कर दिया करती थी। श्टेन और मूर की शादी तब हुई थी, जब मूर 19 साल के थे। मूर का कहना है, 'जब मेरी मां मुझे देखने जाती, तो वह हैरान रह जाती क्योंकि मेरे चेहरे पर हर बार नए घाव होते थे। एक बार तो उसने उस डॉक्टर पर भी हमला कर दिया जो मेरा इलाज करने आया था।'
 
मूर ने चार शादियां की हैं। पहली पत्नी के साथ मूर का 1953 में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने स्कीवर्य के साथ शादी कर ली। दूसरी पत्नी के बारे में मूर का कहना है कि वह बहुत गुस्सैल थी। मूर के मुताबिक एक बार उसने गिटार से उनके सिर पर हमला कर दिया। मूर की दूसरी शादी 1968 तक चली।
 
इसके बाद उन्होंने इटली की अभिनेत्री लुइसा माटियोली के साथ तीसरी शादी की। इस शादी से मूर को तीन बच्चे हुए लेकिन ये शादी भी 1996 में टूट गई। इसके बाद मूर ने 2002 में 71 साल की सोशलाइट क्रिस्टीना थोल्सट्रुप से शादी की। वीडी/एजेए (एएफपी)

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

Live : हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

आतिशी का दावा, वोटिंग से पहले भाजपा ने रोका दिल्ली का पानी

रांची के पोल्ट्री फॉर्म में bird flu का प्रकोप, 920 पक्षियों को मारा गया