Hanuman Chalisa

कैंसर रोगियों की जीवन दर घटाता अवसाद

Webdunia
बुधवार, 24 जनवरी 2018 (11:58 IST)
एक स्टडी मुताबिक कैंसर इलाज के समय रोगियों में अवसाद की जांच भी की जानी चाहिए क्योंकि अवसाद कैंसर रोगियों की जीवन दर को घटाता है।
 
अवसाद सामान्य स्वस्थ्य शरीर को रोगी बना सकता है। वहीं, अगर कोई सिर व गर्दन के कैंसर जैसे खतरनाक रोग से पीड़ित हो तो इससे उस रोगी के अधिक समय तक जीने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। शोध पत्रिका कैंसर में छपे एक अध्ययन मुताबिक इलाज के समय रोगियों में अवसाद की जांच और उससे संबंधित लक्षणों का इलाज किया जाना चाहिए।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ लुइसविले स्कूल ऑफ मेडिसिन से इस अध्ययन की सह-लेखक एलिजाबेथ कैश ने कहा, "शोध के दौरान हमने पाया है कि अगर कोई कैंसर रोगी चार साल तक जीवन जीने वाला है तो अवसाद के कारण वह केवल दो साल ही जीता है और यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए कढ़वी सच्चाई है जो उपचार के दौरान अच्छी प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।"
 
शोधार्थियों के अनुसार, "सिर व गर्दन के कैंसर पीड़ितों में अवसाद के लक्षण भी मिलते हैं, जिससे उनके सामने चिकित्सीय दुष्प्रभाव का सामना करने, धूम्रपान छोड़ने, पर्याप्त पोषण या नींद की आदतों को सही रखने की चुनौती खड़ी हो जाती है।"
 
क्या अवसाद के लक्षण रोगियों के स्वास्थ्य परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं? यह जानने के लिए शोधकर्ताओं ने सिर और गर्दन के कैंसर से पीड़ित 134 मरीजों का आकलन किया, जिन्होंने अपने इलाज के दौरान अवसाद के लक्षणों की जानकारी दी थी। शोधार्थियों द्वारा दो सालों तक मरीजों के चिकित्सीय आंकड़ों के आकलन से पता चला कि अधिक अवसाद पीड़ित रोगियों की जीवन जीने की संभावना भी बहुत कम होती है और उनके कीमोरेडिएशन और बाकी इलाज में भी बाधाएं उत्पन्न होती हैं।
 
आईएएनएस

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

अभिषेक बनर्जी पर हमले के मामले में 7 लोग हिरासत में, ममता बोलीं- हेलमेट नहीं होता तो जा सकती थी जान

PM Modi Mann Ki Baat 134th episode : देश के एथलीट रिकॉर्ड बना रहे, पीएम मोदी ने 'मन की बात' में की गुरिंदरवीर की चर्चा

जनरल एनएस राजा सुब्रमणि बने भारत के नए CDS, थिएटराइजेशन और सैन्य सुधारों की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख