पार्टी में ताजा दिखने के टिप्स

Webdunia
मंगलवार, 9 जून 2015 (11:24 IST)
दिन भर की थकान के बाद चेहरे पर चमक घट जाती है। लेकिन कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आप पार्टी से पहले चेहरे की ताजगी लौटा सकते हैं।
 
साफ त्वचा : अगर त्वचा साफ हो तो चेहरे को ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं होती। कभी कभी कच्ची प्याज खाना चेहरे के लिए अच्छा है। इससे चेहरे के दाग धब्बों को कम करने में भी मदद मिलती है।
 
आंखों को दें आराम : ताजा दिखने के लिए आंखों को आराम देना भी बेहद जरूरी है। ज्यादा देर तक कंप्यूटर के सामने बैठने वालों को थोड़ी देर बाद खिड़की के बाहर देखना चाहिए, इससे आंखों को आराम मिलता है। आंखों की हल्की फुल्की एक्सरसाइज भी जरूरी है।
 
फेस मास्क : चेहरे पर मास्क लगाने से चेहरे की त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। इससे चेहरा साफ दिखता है। इससे चेहरा टाइट होता है और झुर्रियां भी कम होती हैं।
 
स्नान : ताजा स्नान से भी चेहरे पर रौनक आती है। हालांकि 10 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं नहाना चाहिए। ज्यादा देर तक नहाने से भी त्वचा की नमी घटती है। गर्म पानी से देर तक नहाने से त्वचा पर लाल धब्बे भी पड़ सकते हैं।
 
नींद है जरूरी : दोपहर के समय लगभग हर किसी को नींद आने लगती है। काम के बीच समय निकालकर 5 मिनट की नींद भी फायदेमंद होती है। इससे ना सिर्फ ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है बल्कि रक्त में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। यह हार्मोन खुशी के एहसास के लिए जिम्मेदार होता है।
 
ताजा हवा : दिन भर की थकान उतारने में ताजा हवा मदद करती है। थोड़ी देर चलना या हल्की फुल्की एक्सरसाइज से भी चेहरे पर रौनक आती है। ब्रिटेन की एसेक्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक इससे इंसान हल्का भी महसूस करता है। नीले आसमान और हरियाली के बीच दिमाग में ताजगी आती है।
Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत