Hanuman Chalisa

खतरनाक हैं ये कुदरती चीजें

Webdunia
शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (14:11 IST)
कहते तो हैं कि कुदरती चीजें खानी चाहिए। लेकिन कुदरत का सब कुछ भी अच्छा नहीं होता। ये 8 चीजें तो बहुत खतरनाक होती हैं। देखिए...
 
नमक : जरूरत से ज्यादा नमक शरीर में पानी की कमी कर देता है और ब्लड प्रेशर को खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकता है।
मशरूम : कुछ मशरूम इतने जहरीले होते हैं कि जान तक ले सकते हैं। इसलिए कहा जाता है कि जंगली मशरूम नहीं खाने चाहिए।
 
अरंडी : अरंडी के बीज में रिसिन नाम का केमिकल होता है जो बेहद जहरीला होता है। वयस्क तो नहीं लेकिन बच्चा इस जहर से मर सकता है।
 
पानी : जल तो जीवन है ना? सलीके से पिया जाए, तभी। अगर एक साथ बहुत ज्यादा पानी पी लिया जाए या बहुत तेजी से पानी पिया जाए तो मौत हो सकती है।
हेम्लाक : सफेद फूलों वाला यह पौधा दिखता तो सुंदर है लेकिन बेहद जहरीला होता है। कहते हैं सुकरात की जान इसी जहर से ली गई थी।
 
त्रिकोणफल : ब्राजील नट्स, जिन्हें त्रिकोणफल भी कहते हैं। यूं तो बहुत सी चीजों में ये इस्तेमाल होते हैं लेकिन इनमें सेलेनियम होता है। ज्यादा मात्रा में या लगातार खाने से यह विषैला हो जाता है।
 
तंबाकू : तंबाकू एक ऐसी कुदरती चीज है जो बहुत धीरे धीरे इंसान की जान लेता है। इससे कैंसर हो सकता है और इसकी लत छोड़ना मुश्किल होता है।
 
कैफीन : यह शायद सबसे लोकप्रिय कुदरती चीज है जो खतरनाक होती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और तनाव भी। माइग्रेन भी इसकी वजह से हो सकता है।
 
रिपोर्ट: विवेक कुमार
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

लाखों भारतीय ट्रंप के H-1B visa बम से सीधे प्रभावित होंगे

बिहार : क्या फिर महिलाओं के भरोसे हैं नीतीश कुमार

भारत को रूस से दूर करने के लिए यूरोपीय संघ की नई रणनीति

इसराइल पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध का जर्मनी समर्थन करेगा?

भारतीय छात्रों को शेंगेन वीजा मिलने में क्या मुश्किलें हैं

सभी देखें

समाचार

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख