Hanuman Chalisa

पानी में डूबी सबसे बड़ी गुफा

Webdunia
सोमवार, 22 जनवरी 2018 (11:25 IST)
गोताखोरों के एक ग्रुप ने मेक्सिको में पानी में डूबी दुनिया की सबसे बड़ी गुफा खोजी है। गुफा 347 किलोमीटर लंबी हैं। चलिए इस गुफा में।
 
14 साल की मेहनत
मेक्सिको को युकातान प्रायद्वीप के नीचे मिली ये गुफा पानी में डूबी दो गुफाओं को जोड़ती है। 14 साल की मेहनत और सैकड़ों घंटे की गोताखोरी करने के बाद इसका पता चला।
 
ग्रेट माया एक्विफर
वैज्ञानिकों का मानना है कि 10,000 से 12,000 साल पहले इन गुफाओं का इस्तेमाल माया साम्राज्य किया करता था। इसी वजह से प्रोजेक्ट को ग्रेट माया एक्विफर नाम दिया गया।
 
बदल गए नाम
साक आक्तुन और दोस ओजोस गुफा के बारे में पहले से ही पता था। लेकिन तुलुम शहर के पास मौजूद ये गुफाएं आपस में जुड़ी हैं, यह किसी को पता नहीं था। अब इस पूरे तंत्र को साक आक्तुन सिस्टम नाम दिया गया है।
 
जादुई नजारा
मेक्सिको के इस इलाके में कुल 358 डूबी हुई गुफाओं वाले सिस्टम हैं। ताजा पानी से भरी ये गुफाएं कुल 1,400 वर्ग किलोमीटर में फैली हैं।
 
जोखिम भरी खोज
हर गोते में गोताखोरों के सामने सुरक्षित वापस लौटने की चुनौती थी। पानी से भरी गुफाओं में रास्ता भटकने या ऑक्सीजन खत्म होने पर अक्सर गोताखोर मारे जाते हैं।
 
विलक्षण लम्हा
गोताखोरों के ग्रुप की अगुवाई कर रहे जर्मन गोताखोर रॉबर्ट श्मिटनर के मुताबिक, "इस विशालकाय साक आक्तुन सिस्टम को खोजने में मैंने 14 साल बिताए। अब यह हर किसी की जिम्मेदारी है कि वे इसकी हिफाजत करें।"
 
नीचे छुपा रहस्य
मेक्सिको के युकातान में ही सेनोते नामकी गुफा भी है। पर्यटकों में खासी लोकप्रिय यह गुफा साक आक्तुन सिस्टम से जुड़ी हैं। अब सेनोते में डुबकी लगाने वाले लोगों को पता चलेगा इस पानी के नीचे कितनी खूबसूरत दुनिया है।
 
आकार में सबसे बड़ी गुफा
वैसे आकार के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी गुफा अमेरिका में हैं। मैमथ कैव कही जाने वाली वह गुफा 650 किलोमीटर लंबी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

लाखों भारतीय ट्रंप के H-1B visa बम से सीधे प्रभावित होंगे

बिहार : क्या फिर महिलाओं के भरोसे हैं नीतीश कुमार

भारत को रूस से दूर करने के लिए यूरोपीय संघ की नई रणनीति

इसराइल पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध का जर्मनी समर्थन करेगा?

भारतीय छात्रों को शेंगेन वीजा मिलने में क्या मुश्किलें हैं

सभी देखें

समाचार

LIVE: अहमदाबाद के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

भारत बना AI हब: AI Impact Expo 2026 आज से शुरू, रोड सेफ्टी पर खास फोकस

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख