नक्सलियों को रास्ते पर लाएंगी ग्रीन ब्रिगेड की महिलाएं

Webdunia
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (11:50 IST)
उत्तर प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले में नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने का जिम्मा अब ग्रीन ब्रिगेड की महिलाओं ने लिया हैं। ग्रीन ब्रिगेड, वाराणसी के छात्रों के संगठन होप वेलफेयर ट्रस्ट का अंग है।
 
 
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने सितंबर 2015 में ग्रीन ब्रिगेड बनाया था। बाद में इसके साथ जेएनयू जैसे अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र भी जुड़ गए। अपनी पॉकेट मनी से ये छात्र ग्रामीण इलाके में महिलाओ को साथ ले कर घरेलू हिंसा, नशाखोरी और अन्य सामाजिक समस्याओं को हल करने के लिए काम करते हैं। इन महिलाओं को ये छात्र ट्रेन करते हैं। वे एक खास हरे रंग की साड़ी पहनती हैं। आज पूरे वाराणसी और आसपास के क्षेत्र में ये महिलाएं ग्रीन ब्रिगेड के नाम से मशहूर हैं।
 
 
मिर्जापुर वाराणसी से लगा हुआ जिला हैं। ये नक्सल प्रभावित है और भारत सरकार के नोटिफाइड लाल गलियारे का हिस्सा हैं। यह नक्सलवादियों का एक गढ़ माना जाता हैं। पुलिस और प्रशासन के लिए गांव के अंदर नक्सलियों की टोह लेना टेढ़ी खीर साबित हो रहा हैं। ऐसे में, ग्रीन ब्रिगेड को यह जिम्मा सौंपा गया है। मिर्जापुर के दस नक्सल प्रभावित गांवों में ये ब्रिगेड काम करेगी। ग्रीन ब्रिगेड के लिए हर गाँव से कम से कम दस महिलाओं का चयन किया गया हैं। इस तरह लगभग डेढ़ सौ महिलाओं को ग्रीन ब्रिगेड का सदस्य बनाया गया हैं।
 
 
संस्था के सचिव दिव्यांशु उपाध्याय बताते हैं, "जब हम गाँव में गए तो हालात बहुत बुरे थे। गरीबी बहुत ज्यादा, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी। प्राथमिक स्कूल भी जैसे तैसे चल रहे हैं। पहले तो महिलाओं ने हम लोगों से बात ही नहीं की। फिर धीरे धीरे उन्हें विश्वास हुआ।" दिव्यांशु के अनुसार नक्सल शब्द वहां इस्तेमाल भी नहीं कर सकते, वरना कोई बात नहीं करता।
दिव्यांशु कहते हैं कि इन गांवों में बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं और हर कोई किसी न किसी चीज के लिए परेशान हैं। महिलाओं को समझाया गया कि अगर वे संगठित हों, अपना हक मांगें और सबको मुख्यधारा में लाएं, तो उनकी बात सुनी जाएगी। इस मामले में मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने भी सहयोग दिया।
 
 
ग्रीन ब्रिगेड को अब जिम्मेदारी दी गई है कि वह नक्सल प्रभावित लोगों से बात करे, उन्हें समझाए और वापस मुख्यधारा में लाए। आशीष तिवारी कहते हैं कि ग्रीन ब्रिगेड की महिलाओं का काम बहुत अच्छा रहा है। उनके मुताबिक, "अपने क्षेत्रों में इन्होंने जुआ, घरेलू हिंसा और नशाबंदी के खिलाफ बहुत सार्थक काम किया है। हमने सोचा कि यहां भी ग्रीन ब्रिगेड रहेगी। ये जब गांव वालों को जागरूक करेंगी, तो लोगों का भटकाव कम होगा। हम इन्हें पुलिस मित्र का कार्ड भी देंगे। ये हमें समय समय पर सटीक सूचना भी देते रहेंगी।"
 
 
दिव्यांशु कहते हैं, "नक्सली भी गांव वालों के बीच के ही लोग होते हैं और अगर महिलाएं उन्हें समझाएंगी, हम ये दिखाएंगे कि विकास हो रहा हैं, बच्चे स्कूल जा रहे हैं, अस्पताल बन रहा है और रोजगार मिल रहा है, तो फिर कोई क्यों इस राह पर जाएगा।" ग्रीन ब्रिगेड की सदस्य मुन्नी देवी, निर्मला पटेल, उषा और जग्वंती भी खुश हैं। सबका मानना है कि जब गांव खुशहाल होगा तो कोई समस्या नहीं होगी इसीलिए आपसी सहयोग करेंगे। सरकार ने भी ग्रीन ब्रिगेड की इस पहल को सराहा हैं।
 
रिपोर्ट फैसल फरीद

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

अरविंद केजरीवाल महीनों से इंसुलिन नहीं ले रहे, AAP डर फैला रही है, तिहाड़ जेल रिपोर्ट

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्‍या है मामला...

चुनावी बॉण्ड से संबंधित बयान के लिए कपिल सिब्बल ने वित्तमंत्री सीतारमण पर साधा निशाना

अगला लेख