Biodata Maker

नील डेल्टा पर मिला एक प्राचीन गांव

Webdunia
मंगलवार, 4 सितम्बर 2018 (11:38 IST)
मिस्र के पुरात्वविदों ने नील डेल्टा पर बसे दुनिया के सबसे पुरानों गांवों में से एक का पता लगाया है। यह खोज कहती है कि गीजा के पिरामिड बनने से पहले भी इंसान इस क्षेत्र में तकरीबन 5000 ईसा पूर्व से रह रहा था।
 
 
मिस्र के पुरातन मंत्रालय के मुताबिक नील डेल्टा पर काम कर रहे पुरात्वविदों को एक प्राचीन गांव के अवशेष मिले हैं। ऐसा गांव जहां प्राचीन युग में राजाओं का शासन हुआ करता होगा। यह क्षेत्र राजधानी काहिरा से करीब 140 किमी दूरी पर स्थित तेल अल-समारा इलाके में है।
 
 
पुरातात्विक जांच टीम का नेतृत्व कर रहे फ्रेडरिक गियो के मुताबिक टीम को पशुओं की हड्डियां, वनस्पति अवशेष, मिट्टी के बर्तन और भोजन रखने वाले कई सिलोस मिले हैं। सिलोस एक प्रकार के सिलिंडरिकस टावर होते हैं जिसे सामान रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इन अवशेषों को देखकर यह अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि गीजा के पिरामिड बनने से पहले भी यहां एक स्थायी समाज यहां बसता रहा होगा। 
 
 
फरवरी 2018 में जर्मनी और मिस्र के विशेषज्ञों ने देश के दक्षिणी शहर मिन्या में एक प्राचीन कब्रगाह का पता लगाया था। इसमें करीब 1000 से अधिक प्रतिमाएं और आठ मकबरे मिले थे। इसके साथ ही 4400 साल मकबरे पिरामिड के पास मिले थे। राजधानी काहिरा में पिछले साल राजा सेमटिक की भीमकाय मूर्ति भी मिली थी जो 26वें राजवंश से जुड़ी मानी जा रही थी।
 
 
साल 2011 की अरब क्रांति के बाद मिस्र में आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। सरकार को उम्मीद है कि इस तरह की प्राचीन खोजों से देश के पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा।
 
 
एए/एनआर (एपी, डीपीए)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

लाखों भारतीय ट्रंप के H-1B visa बम से सीधे प्रभावित होंगे

बिहार : क्या फिर महिलाओं के भरोसे हैं नीतीश कुमार

भारत को रूस से दूर करने के लिए यूरोपीय संघ की नई रणनीति

इसराइल पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध का जर्मनी समर्थन करेगा?

भारतीय छात्रों को शेंगेन वीजा मिलने में क्या मुश्किलें हैं

सभी देखें

समाचार

Jeffrey Epstein scandal : एपस्टीन के पीड़ितों से ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने क्यों मांगी माफी, क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गई क्लीन चिट

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

यूपी में 6 से 13 फरवरी तक चलेगा दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0

अगला लेख