नफरत फैलाने वालों को तो चंदा नहीं दे रहे?

Webdunia
शनिवार, 10 जून 2017 (12:45 IST)
इंटरनेट ने बहुत सारी चीजें आसान बना दी हैं, यहां तक कि धार्मिक आयोजन भी। बहुत से लोग धर्मार्थ संस्थाओं को चंदा भी ऑनलाइन देने लगे हैं। लेकिन सावधान, वे लोगों की मदद करने के बदले घृणा के प्रचारक भी हो सकते हैं।
 
चैरिटी संस्थाओं के बारे में जानकारी का सबसे बड़ा स्रोत होने का दावा करने वाली वेबसाइट गाइडस्टार ने अब एक और फीचर जोड़ दिया है। इसमें उन गैरमुनाफा संगठनों के बारे में जानकारी है जिन्हें चंदे पर टैक्स से छूट मिली है, लेकिन जिनपर लोगों के बीच विद्वेष और घृणा फैलाने के आरोप हैं। गाइडस्टार खुद को निष्पक्ष सूचना का प्लेटफॉर्म बताता है जहां 20 लाख संगठनों के बारे में जानकारी है। हाल ही में उसने उन 46 संगठनों को एक सूची में रखा है जिन्हें सदर्न पॉवर्टी लॉ सेंटर ने हेटग्रुप बताया है।
 
गाइडस्टार के सीईओ जैकब हैरल्ड ने कहा है कि वेबसाइट पर नया फीचर इस बात का संकेत है कि इस क्षेत्र में हम अपनी भूमिका किस तरह देखते हैं। उन्होंने कहा कि डाटा का नया स्रोत उस बदलाव का प्रतीक है। उन्होंने नये फीचर को अमेरिका में हाल के दिनों में असहिष्णु बहस में वृद्धि का जवाब भी बताया।
 
चेतावनी वाली सूची में शामिल संगठनों के कई नेताओं ने कहा है कि वे गाइडस्टार से संपर्क करेंगे और अपने प्रोफाइल से बैन हटाने की मांग करेंगे। कुछ संगठनों ने तो अलाबामा स्थित लॉ सेंटर पर अपने लेबल का इस्तेमाल संगठनों को बदनाम करने के लिए करने का आरोप लगाया है। सेंटर फॉर इमीग्रेशन स्टडीज के मार्क क्रिकोरियान कहते हैं, "यह अपमान है। गाइडस्टार अब इस अपमान का साथी है।"
 
जर्मनी में भी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय धर्मार्थ संस्थाएं हैं, जो दुनिया भर में जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हैं। अंतरराष्ट्रीय आपदाओं में जरूरत पड़ने पर जर्मन सरकार भी उनकी मदद लेती है और उनके जरिये मदद मुहैया कराती है। राहत संस्थाएं आक्शियोन डॉयचलंड हिल्फ्ट में जर्मनी की राहत संस्थाएं एकजुट हैं। पिछले समय में खाकर पाकिस्तान में स्थित कई मुस्लिम राहत संस्थाओं पर चंदे में इकट्टा धन के गलत इस्तेमाल के आरोप लगे हैं।
 
एके/एमजे (एपी)
Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

अगला लेख