Hanuman Chalisa

शराब पीना यहां नहीं है आसान...

Webdunia
शनिवार, 4 मार्च 2017 (12:24 IST)
शराब का सेवन करना या न करना किसी व्यक्ति की निजी पसंद हो सकता है। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां शराब का सेवन कानूनी रूप से वर्जित है या फिर शराब पीने की अनुमति सिर्फ पर्यटकों को ही मिलती है।
यमन : यमन में शराब सार्वजिनक रूप से नहीं पा जा सकती। यमन के कानून मुताबिक अगर सार्वजनिक रूप से कोई शराब पीता पकड़ा जाता हैं तो उसे सुधार केंद्र या इलाज के लिये भेजने की बजाय सीधे जेल भेजा जाता है।
 
संयुक्त अरब अमीरात : संयुक्त अरब अमीरात में शराब की बिक्री बहुत ही कड़े नियमन के बीच की जा सकती है। लेकिन शारजाह में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। हालांकि अब यहां के कानून में कुछ रियायत की गई है।
 
सूडान : साल 1983 से सूडान में शराब प्रतिबंधित है। सूडान सोशलिस्ट यूनियन ने शराब निषेध विधेयक पारित कर शराब बनाना, बिक्री करना और देश के मुस्लिम नागरिकों के लिए किसी भी रूप की शराब की खपत को गैरकानूनी करार दिया था।
 
सोमालिया : सोमालिया भी शराब से जुड़े कानूनों को लेकर काफी सख्त है। देश में शराब बनाना, इसका कारोबार करना और इसकी खपत पर प्रतिबंध है। लेकिन यहां के गैर-मुसलमानों और विदेशियों को निजी रूप से शराब के सेवन की इजाजत है।
 
सउदी अरब : यहां भी शराब को तैयार करना, इसकी बिक्री करना और आयात करना पूरी तरह से गैरकानूनी है। लेकिन विदेशियों को यहां भी राहत मिली हुई है। इसी तरह के मिलते-जुलते कानून शराब को लेकर लीबिया और कुवैत में भी हैं।
 
मालदीव : समंदर के तटों और विश्व स्तरीय रिसॉर्ट्स वाले देश मालदीव में स्थानीय लोगों को शराब के सेवन की अनुमति नहीं है। देश में केवल कुछ रिसॉर्ट्स और होटल ही एक खास परमिट लेने के बाद ही विदेशी पर्यटकों को शराब बेच सकते हैं।
 
पाकिस्तान : यहां मुस्लिमों के लिये शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लेकिन गैर-मुस्लिम लोग शराब को सरकार से लाइसेंस प्राप्त कर खरीद सकते हैं। गैर-मुस्लिम विदेशियों को कुछ होटलों में शराब सेवन की अनुमति है।
 
ईरान : ईरान में भी शराब का सेवन मुसलमान नागरिकों के लिये प्रतिबंधित है। हालांकि कानून में गैर-मुस्लिम लोगों को जरूर राहत है। गैर-मुस्लिम लोगों को कुछ शर्तों के साथ शराब बनाने और इसकी खपत की इजाजत है
 
भारत : भारत में शराब की बिक्री, प्रबंधन, खपत से जुड़ा विषय राज्य सूची का है और इस पर कानून बनाने का अधिकार भी राज्यों के पास है। इसलिये गुजरात, बिहार सहित पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में शराब पर प्रतिबंध है।
 
बांग्लादेश : बांग्लादेश में भी शराब की बिक्री और खपत प्रतिबंधित है। हालांकि देश के गैर-मुसलमानों और यहां आने वाले पर्यटकों को इसमें छूट है। ये लोग निजी स्थान पर शराब का सेवन कर सकते हैं। देश के प्रमुख पर्यटकों केंद्रों पर स्थित रेस्त्रां, होटल आदि में शराब बेचने की अनुमति है।
 
रिपोर्ट: अपूर्वा अग्रवाल
Show comments
सभी देखें

जरूर पढ़ें

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

भारत में अब भी कैसे जारी है हर दिन 16 महिलाओं की दहेज हत्या?

नार्वे में पत्रकारिता या पब्लिसिटी स्टंट?

बंगाल में राजनीतिक हिंसा रोकना भाजपा सरकार की सबसे बड़ी चुनौती

ईरान युद्ध: कितनी असरदार है भारत की बहु-पक्षीय रणनीति?

सभी देखें

समाचार

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

अगला लेख