आम लोग बनाते हैं गूगल मैप

Webdunia
शनिवार, 2 अप्रैल 2011 (13:58 IST)
FILE
गूगल ने गुरुवार को बताया कि उनके वर्ल्ड मैप के पीछे कई आम मानचित्रकारों की मेहनत है। इससे गूगल को बहुत मदद मिलती है और मुश्किल से पहुँच सकने वाली जगहों के नक्शे भी गूगल पर मिल जाते हैं।

दुनिया के अलग अलग देशों के लोग अपने पड़ोस या फिर किसी दूर दराज के इलाके में जाने का रास्ता अपडेट करते हैं। सिंगापुर में गूगल कंपनी के एड पार्सन्स ने कहा कि नक्शे में आम लोग भी मदद कर सकते हैं। उन्होंने बताया, 'वे नए रास्ते जोड़ सकते हैं या फिर पड़ोसियों के साथ रास्ते के नाम के बारे में बहस कर सकते हैं। गूगल जियोमैप लगातार अपडेट होते रहते हैं, उसमें नई नई जानकारी जुड़ती रहती है।'

कुछ भी जोड़ो : गूगल मैप मेकर के जरिए आप रास्ते, बिजनेस, पार्क, स्कूल जैसे स्थान नक्शे में जोड़ सकते हैं और इस जगह के बारे में जानकारी दे सकते हैं। आप अब दुनिया की मैपिंग एजेंसी हैं। और मानचित्र बनाने वाली कई एजेंसियाँ इसे मान रही हैं। गूगल जियोस्पेशल टेकनोलॉजिस्ट एड पार्सन्स कहते हैं कि गूगल जिओ कम्यूनिटी समिट में कई देशों के लोग आए थे जिन्होंने नक्शे बनाने में योगदान दिया है।

पार्सन्स बताते हैं, 'कई हजार सालों से चली आ रही मानचित्र बनाने की परंपरा में तेजी से बदलाव आ रहा है। अब मामला ऐसा है कि आम लोग नक्शा बना रहे हैं। वह मैप अपलोड कर रहे हैं क्योंकि अपने आस पड़ोस के आप खुद ही विशेषज्ञ हैं।'

पार्सन्स ने कहा कि गूगल मैप के कारण प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत काम में बहुत मदद मिली।

सबके लिए आसान नहीं : भारत के रिटायर हो चुके सीएनआर नायर हर दिन दो घंटे गूगल पर भारत के बारे में जानकारी डालते हैं। वह कई शहरों की यात्रा करते हैं और कई बार तो वह गूगल पर दिए अक्षांश को भी जांचते हैं।

लेकिन अपने देश से बाहर रह कर देश का मानचित्र बनाना नायर के लिए आसान नहीं रहा क्योंकि शुरुआत में सरकार की अनुमति के बिना उन्हें पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की धमकी भी मिली। नायर कहते हैं, 'गूगल मैप को समुदाय की मदद करनी चाहिए। जब भारत में सूनामी आई थी तो हमने सूनामी से प्रभावित सभी इलाकों को नक्शे पर डाला ताकि भविष्य में लोगों को पता रहे कि कौन से इलाके सूनामी से प्रभावित हो सकते हैं और वहाँ से लोगों को आसानी से निकाला जा सके।'

सिंगापुर में हुई कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कुछ यात्रियों ने मॉस्को से साइबेरिया ट्रेन से यात्रा की और इसे फिल्माया और फिर इसे गूगल मैप मेकर पर अपलोड किया।

रिपोर्टः एएफपी/आभा एम

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत