कैसे कैसे ऐप

Webdunia
शुक्रवार, 29 अगस्त 2014 (01:05 IST)
DW
स्मार्टफोन ने लोगों का जीवन बदल कर रख दिया है। अब हर छोटी बड़ी चीजों में स्मार्टफोनों की मदद ली जा रही है। आईए नजर डालते हैं कुछ अहम ऐप पर।

अल्ट्रासाउंड में क्रांति : ऐसी तकनीक तैयार कर ली गई है, जिसे आईफोन से जोड़ दिया जाए, तो अल्ट्रासाउंड किया जा सकता है। आमतौर पर अल्ट्रासाउंड की मशीनें एक लाख डॉलर तक में मिलती हैं और यह छोटा अल्ट्रासाउंड सिर्फ 8000 डॉलर में लिया जा सकता है। अलबत्ता इसमें तस्वीरें बहुत अच्छी नहीं आतीं।

फोन से सेहत : अमेरिका में ताजा रिसर्च बताती है कि दुनिया भर के लोग अब मोबाइल फोन से अपनी सेहत का ख्याल रखने लगे हैं। हालांकि उनकी संख्या फिलहाल बहुत कम है लेकिन 2015 तक दुनिया भर के 30 फीसदी लोग मोबाइल फोन से सेहत के राज समझने में मदद लेने लगेंगे।

फोन से फिटनेस : आपका मोबाइल ऐसे ऐप से सज सकता है, जो आपको बताता रहेगा कि हफ्ते में किस दिन आपने कसरत की, कितनी कैलोरी बढ़ाया या घटाया। यानी आपकी सेहत पर रहेगी फोन की नजर।

अगले पन्ने पर निर्भया ऐप...


निर्भया पर ऐप : दिल्ली बलात्कार कांड के बाद भारत में निर्भया ऐप तैयार किया गया है, जिसमें जरूरतमंद औरतें फोन कर सकती हैं और हेल्पलाइन से मदद ले सकती हैं।

पेट्रोल की कीमत : सिर्फ जिस्म ही नहीं, जेब की सेहत के लिए भी ऐप तैयार हैं। पेट्रोल की घटती बढ़ती कीमतों को बताने के लिए खास ऐप बाजार में आ चुका है।

मोबाइल की नजर से : देखने से लाचार लोगों के लिए भी तकनीक की मदद ली जा सकती है। नीयर फील्ड कम्युनिकेशन के बनाए गए ऐप की मदद से ऑडियो और टेक्स्ट को सुना जा सकता है।

सोशल मीडिया ऐप : और ये कुछ जरूरी ऐप। हर स्मार्टफोन में इस तरह के सोशल मीडिया ऐप तो भरे ही रहते हैं, जिनसे दूर रहना आजकल संभव नहीं।

वेवमैपर : अगर संगीत में रुचि है, तो यह ऐप बड़ा कारगर है। अपना संगीत खुद तैयार करने के लिए एक शानदार ऐप।

जर्मन सीखिए : भला भाषा सिखाने के लिए ऐप क्यों न हो। जर्मन भाषा यूं तो मुश्किल मानी जाती है लेकिन अगर इस ऐप की मदद ली जाए, तो शायद आसानी हो सकती है।

चलता फिरता गल्ला : अगर रास्ते में किसी को पैसे देने पड़ जाएं, तो फिर यह आईसेटेल तो बड़े काम का साबित हो सकता है। इस ऐप की मदद से क्रेडिट कार्ड पेमेंट किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए फोन में एक उपकरण और जोड़ना पड़ता है।

टैक्सी का ऐप : कहीं जाना हो या पता करना हो कि फलां जगह जाने में कितने पैसे लगेंगे, तो फिर इस्तेमाल कीजिए टैक्सी का ऐप। दुनिया के कई शहरों में इस तरह का ऐप इस्तेमाल में आ रहा है।

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत