चांद पर रात, अटका चीन

Webdunia
शुक्रवार, 31 जनवरी 2014 (11:48 IST)
FILE
चीन को चांद पर भेजे अपने यान जेड रैबिट को सुधारने के लिए 14 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि इतने दिन चांद पर एक रात होती है।

चीन की स्पेस टेक्नोलॉजी एकेडमी के विशेषज्ञ पांग जिहाओ ने बताया कि शनिवार को चांद की रात के श ुर ु होने के साथ मेकेनिकल कंट्रोल में अनियमितता शुरू हुई। लूनर नाइट के कारण यान का बाहरी हिस्सा बहुत ठंडा हो जाएगा। 14 दिन तक यही हालत रहेगी। माना जा रहा है कि रोवर इस दौरान बंद हो जाएगा। चीन की एकेडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञ पांग जीहाओ ने बताया, 'चांद की सतह का जटिल वातावरण मून रोवर में गड़बड़ी का मुख्य कारण है।'

पांग ने जानकारी दी कि तेज रेडिएशन, कमजोर गुरुत्वबल और तापमान में अतिशय फर्क दूसरे कारण हैं जो यान में गड़बड़ी पैदा करते हैं। दिसंबर के बीच चीन ने जेड रैबिट नाम का यान चांद पर भेजा। इस मिशन के जरिए भूगर्भीय सर्वे और प्राकृतिक स्रोतों के बारे में शोध किया जाना है।

यान का चांद पर पहुंचना चीन के लिए राष्ट्रीय गौरव का विषय है। चीन लगातार अंतरिक्ष कार्यक्रमों के विकास में लगा हुआ है। उसका लक्ष्य सेना, औद्योगिक और वैज्ञानिक शोधों के लिए कार्यक्रम विकसित करना है।

चीन का रोवर 1976 के बाद पहला ऐसा यान है जिसकी सॉफ्ट लैंडिंग हुई। अमेरिका अब तक चार रोवर मंगल ग्रह पर भेज चुका है, जिसमें से दो अभी भी सक्रिय हैं। भारत का चंद्रयान ll मिशन 2016 के अंत या 2017 की शुरुआत में प्रक्षेपित किया जाएगा। 2008 में भारत अपना पहला मिशन चांद पर भेज चुका है।

- एएम/आईबी (एएफपी)

Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी