दिन में पांच बार खाएं फल सब्जी

Webdunia
मंगलवार, 12 अगस्त 2014 (20:35 IST)
FILE
शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दिन में कम से कम पांच बार फल और सब्जियां खाना उन्हें दीर्घायु बना सकता है। यानि अगर आप लंबे समय तक जीवन का आनंद लेना चाहते हैं, तो फल और सब्जियों का सेवन बढ़ा दें।

फल-सब्जियां मानव शरीर के लिए कितनी लाभकारी हैं, इस पर समय समय पर बहस होती रहती हैं। आयुर्वेद के अनुसार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इनका सेवन आवश्यक है। लेकिन पश्चिमी देशों में इनका सेवन काफी कम किया जाता है। सर्द मौसम के कारण कई देशों में कम ही फल सब्जियां उगती हैं। हालांकि वैश्वीकरण के कारण अब लगभग हर देश में हर प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध है। ऐसे में डॉक्टर भी अब लोगों को सलाह देने लगे हैं कि जितना हो सके, उतना ज्यादा फल सब्जियों का सेवन किया जाए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने 2003 में निर्देश जारी किए कि लोगों को दिन में पांच बार फल सब्जी खाना चाहिए। लेकिन इस साल अप्रैल में ब्रिटेन के एक नए शोध ने पांच की जगह सात बार इनका सेवन करने की बात कही। अब एक ताजा शोध में इसकी जांच की गई है।

वैज्ञानिकों ने पाया कि शरीर को जितना ज्यादा फल और सब्जियों से भरा आहार मिले, फायदा उतना ही बढ़ता रहता है। लेकिन पांच बार के बाद यह रुक जाता है। फिर चाहे आप सात बार ही क्यों ना खाएं, फायदा उतना ही मिलेगा जितना पांच बार में।

एक बार में कम से कम 80 ग्राम खाने की सलाह दी गयी है। 80 ग्राम मतलब एक सेब, या एक कटोरी सलाद या फिर सब्जी के तीन चम्मच। जानकार बताते हैं कि लोग ज्यादा से ज्यादा दिन में चार बार ही ऐसा कर पाते हैं और इसलिए उन्हें अपनी दिनचर्या बदलने की जरूरत है।
Show comments

अभिजीत गंगोपाध्याय के राजनीति में उतरने पर क्यों छिड़ी बहस

दुनिया में हर आठवां इंसान मोटापे की चपेट में

कुशल कामगारों के लिए जर्मनी आना हुआ और आसान

पुतिन ने पश्चिमी देशों को दी परमाणु युद्ध की चेतावनी

जब सर्वशक्तिमान स्टालिन तिल-तिल कर मरा

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत