आज विश्वकर्मा जयंती, पढ़ें 5 खास जानकारियां और महत्व

Webdunia
विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर 2018 को मनाई जाएगी। पौराणिक संरचनाएं भगवान विश्वकर्मा ने की थी और वे दुनिया के सबसे पहले इंजीनियर और वास्तुकार थे। 
 
भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते समय दीप, धूप, पुष्प, गंध, सुपारी आदि का प्रयोग करना चाहिए। सभी औजारों की तिलक लगाकर पूजन करना चाहिए। यहां पढ़ें उनसे जुड़ी 5 बातें:- 
 
* वह वास्तुदेव तथा माता अंगिरसी के पुत्र हैं। भगवान विश्वकर्मा वास्तुकला के आचार्य माने जाते हैं।
 
* उनकी जयंती पर उनकी आराधना के साथ औजारों की पूजा की जाती है।
 
* सोने की लंका, इंद्रपुरी, यमपुरी, वरुणपुरी, पांडवपुरी, कुबेरपुरी, शिवमंडलपुरी तथा सुदामापुरी आदि का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया।
 
* उन्होंने ही उड़ीसा में स्थित भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की मूर्ति का निर्माण भी किया।
 
* भारत के कुछ भाग में यह मान्यता है कि अश्विन मास के प्रतिपदा को विश्वकर्मा जी का जन्म हुआ था, लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि लगभग सभी मान्यताओं के अनुसार यही एक ऐसा पूजन है जो सूर्य के पारगमन के आधार पर तय होता है इसलिए प्रत्येक वर्ष यह 17 सितंबर को मनाया जाता है।
 
इस दिन भारत के विभिन्न राज्यों के फैक्ट्रियों, औद्योगिक क्षेत्रों, लोहे की दुकान, वाहन शोरूम, सर्विस सेंटर आदि कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा पूजा होती है। इस मौके पर औजारों तथा मशीनों की सफाई करके उन पर रंगरोगन भी किया जाता है। इस दिन को श्रम दिवस के रूप में जाना जाता है, इसीलिए अधिकतर लोग अपना कामकाज बंद रखकर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा और उनकी आराधना करते है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Astrology : एक पर एक पैर चढ़ा कर बैठना चाहिए या नहीं?

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Saat phere: हिंदू धर्म में सात फेरों का क्या है महत्व, 8 या 9 फेरे क्यों नहीं?

Darsh amavasya 2024: दर्श अमावस्या क्या है, जानें महत्व और पूजन के मुहूर्त

Maa laxmi : रूठी हुई मां लक्ष्मी को कैसे मनाएं?

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्या है खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त?

अगला लेख