Hanuman Chalisa

कब बनेगा अपना घर, कब आएगी अपनी गाड़ी, क्या कहती है कुंडली आपकी

Webdunia
दुनिया में हर किसी की यही जरूरत है कि उसका अपना एक घर हो और उसका अपना वाहन हो। आइए जानें कुंडली के कौन से योग आपको वाहन और घर का सुख दे सकते हैं और इन्हें पाने के लिए क्या किया जा सकता है? 
 
* अपना घर खरीदने या बनाने के लिए चन्द्र और मंगल कुंडली में मजबूत होने चाहिए। 
 
* जिनकी कुंडली में चौथा भाव बली हो उसका घर अवश्य बनेगा। जितने बली ग्रह चौथे भाव पर होंगे उतने ही घर जातक के होंगे लेकिन अगर राहु का प्रभाव चौथे भाव पर हो तो वह अपने घर का सुख नहीं ले सकेगा। हो सकता है घर तो आलिशान हो लेकिन खुद सरकारी मकान में रहे। 
 
*  शुक्र जितना अच्छा होगा घर उतना ही आलिशान होगा, भव्य होगा। 
 
*  मंगल अगर नीच का हो साथ ही राहु से पीड़ित हो तो घर सुन्दर नहीं होगा और घर में रहकर सुख नहीं मिलेगा। 
 * चंद्र खराब हो तो घर बनाने में परेशानी आती है और मां-बाप का सहयोग नहीं मिलता।
 
उपाय :- 
 
* चांदी का चोकोर टुकड़ा हमेशा अपने पूजा स्थान में रखें। 
 
* सोना चांदी और तांबा इन तीन धातुओं की अंगूठी अनामिका में पहनें। 
 
* 11 मंगलवार गरीबों को मिठाई बाटें। 
 
*राहु का प्रभाव हो तो घर से कूड़ा करकट बाहर निकालें।  
 
* खराब इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान घर से बाहर करें और मां दुर्गा या भैरव की आराधना करें। 
 
* राहु इंसान को चाहकर भी वाहन नहीं खरीदने देता। 
 
* शुक्र और चौथा भाव कमजोर हो तो सामर्थ्य होने के बाद भी इंसान वाहन नहीं खरीद सकता।  
 
* राहु-शनि-मंगल चौथे भाव को प्रभावित करें तो गाड़ी का इंजन जल्दी-जल्दी खराब होता है अर्थात गाड़ी अधिकतर समय गैराज में ही रहती है चन्द्रमा खराब हो तो ड्राइविंग सही नहीं होती और दुर्घटनाएं हो जाती है। 
 
* दोषी ग्रह, नीच ग्रह, मारकेश के रंग की गाड़ी कदापि न लें। मंगल शनि खराब हों तो काली, लाल व नीले रंग की गाड़ी न खरीदें। गाड़ी का नंबर जन्मांक के विपरीत न लें। लोहे का दान करें। 
 
सबसे सरल उपाय यह है कि किसी भी मंदिर में देवता के वाहन को पहले पूजें। जैसे शिव मंदिर में नंदी को, गणेश मंदिर में चूहे को, दुर्गा मंदिर में सिंह को और बाद में प्रतिमा की पूजन करें।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख