Hanuman Chalisa

पैरों की पद्मरेखा से जानिए अपना भाग्य...

पं. प्रणयन एम. पाठक
जानिए पैरों की पद्मरेखा (भाग्य रेखा)
 
जिस प्रकार हाथों में भाग्य रेखा होती है, ठीक उसी प्रकार पैरों में भी पद्मरेखा (भाग्य रेखा) पाई जाती है तो आज हम पैरों की पद्मरेखा (भाग्य रेखा) पर चर्चा करेंगे।


 
 
पुरुषों का दायां पैर एवं स्त्रियों का बायां पैर फलादेश के लिए महत्वपूर्ण है। इसका तात्पर्य यह नहीं है कि स्त्रियों के दाएं एवं पुरुषों के बाएं पैर में स्थित रेखाओं का महत्व नहीं होता है अर्थात इसे ऐसे समझें। स्त्रियों के बाएं एवं पुरुषों के दाएं पैर की रेखाएं 100 प्रतिशत फलदायक होती हैं एवं पुरुषों के बाएं एवं स्त्रियों के दाएं पैर की रेखाएं 50 प्रतिशत फलदायक सिद्ध होती हैं अतः सदैव दोनों पैरों का महत्व होता है।
 
1. पैरों की पद्मरेखा (भाग्य रेखा)- जिस प्रकार हाथ में भाग्य रेखा होती है ठीक उसी प्रकार पैर में यह खड़ी रेखा पाई जाती है। यह रेखा जितनी गहरी, लंबी, स्पष्ट एवं निर्दोष होती है, जातक उतना ही अधिक सुख-संपत्तियुक्त जीवन-यापन करता है। इसे पद्म रेखा भी कहते हैं। अगर यह रेखा एड़ी के निचले भाग से प्रांरभ होकर अंगुष्ठ तक जाए तो जातक देश-विदेश में प्रसिद्ध सम्राट (राजा) होता है।
 
2. पैरों के मध्य से निकलकर तीन रेखाएं साथ चलकर आगे बढ़े और उसमें से एक रेखा अंगुलियों तक पहुंच जाए तो ऐसा जातक परम ऐश्वर्यशाली एवं प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है।
 
3. यदि एक खड़ी रेखा लगभग तीन इंच की एड़ी के मध्य स्थित हो तो ऐसा जातक मदिरापान करने वाला तथा अपने स्वजन बंधु-बांधव, पुत्र आदि से विरोध रखता है। उसे अपनी मदिरापान मंडली के मित्र ही अच्छे लगते हैं।
 
4. पैरों के मध्यभाग से निकलकर एक खड़ी रेखा अंगुलियों तक जाए तो ऐसा व्यक्ति सौभाग्यशाली होता है। यदि यही रेखा अनामिका उंगली पर जाए तो जातक आलसी होता है।
 
5. यदि किसी के पैरों के अंगूठे के नीचे कोई खड़ी रेखा हो तो जातक धनवान, यशस्वी, विद्यावान होता है।
 
6. यदि पैरों के मध्य अंगुलियों तक खड़ी रेखा के समकक्ष एक और रेखा हो तो स्त्री या पुरुष राज्याधिकारी, उच्च पदाधिकारी, सुख-समृद्धि एवं वैभव प्राप्त करते हैं।
 
7. यदि एड़ी के मध्य चार इंच की कोई रेखा हो तो ऐसे स्त्री या पुरुष चोर प्रवृत्ति के होते हैं।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 



Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

04 June Birthday: आपको 04 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

जून 2026 में शुक्र प्रदोष व्रत कब है? कैसे करें पूजन, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और कथा

कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति से बना ये खास राजयोग, 4 राशियों के लिए धनवर्षा

कुंभ राशि पर चल रहा है शनि की उतरती हुई साढ़ेसाती, पढ़ें क्या होगा इसका प्रभाव