Biodata Maker

श्रीमती मालती जोशी की स्मृति में दो दिवसीय साहित्य का आयोजन

इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 4 और 5 जून को

WD Feature Desk
सोमवार, 2 जून 2025 (11:39 IST)
इंदौर। प्रख्यात कथा लेखिका श्रीमति मालती जोशी की स्मृति में दो दिवसीय साहित्य का आयोजन 4 और 5 जून को इंदौर में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मालती जोशी का निधन पिछले वर्ष 15 मई को नब्बे वर्ष की आयु में हुआ था। इस वर्ष 4 जून को उनके जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में मालती जोशी के कथा साहित्य के विभिन्न आयामों पर प्रस्तुतियां होगी।
 
इंदौर के जाल सभागृह में 4 जून से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन का शुभारंभ पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन करेंगी। प्रख्यात साहित्यकार प्रोफसर सरोज कुमार तथा डॉ सूर्यकांत नागर भी इस अवसर पर उपस्थित रहेगें। महात्मा गांधी अंर्तराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा विशिष्ट अतिथि होगीं।
 
5 जून को संचार विशेषज्ञ प्रो. संजय दिवेदी, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे, लेखिका निर्मला भुराड़िया तथा ज्योति जैन उपस्थित होंगी। इस दो दिवसीय आयोजन में अनीता सक्सेना, अमिता त्रिवेदी, संजय पटेल, अर्चना मंडलोई, मिलिंद देशपांडे तथा संतोष मोहन्ती, मालती जोशी की कहानियों का पाठ करेगें। प्रख्यात रंगकर्मी श्रीराम जोग तथा विवेक सावरीकर के निर्देशन में मालती जी की कहानियों का मंचन होगा। श्रीमति मालती जोशी का इंदौर से गहरा संबंध रहा है। मालती जोशी पर केन्द्रित ग्रंथ ‘स्मृति कल्प’ का लोकार्पण भी इस अवसर पर होगा तथा उन पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।
 
पद्मश्री, शिखर सम्मान, भावभूति अलंकरण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से विभूषित मालती जोशी की हिंदी व मराठी में 50 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित है। कई भारतीय भाषाओं तथा विदेशी भाषाओं में उनकी कहानियों का अनुवाद हो चुका है। टेलीविजन पर उनकी कहानियों पर सीरियल भी बने हैं। आरंभ मे कविता करने वाली मालती जोशी अपने आरंभिक जीवन मे “मालवा की मीरा” कहलाती थी। वे अपनी कथाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति विशेषकर पारिवारिक संस्कारों का चित्रण करती रही हैं तथा अपने समय की सबसे लोकप्रिय लेखिकाओं में से रही हैं। स्मृति कल्प का यह आयोजन उनके परिवार द्वारा किया जा रहा है तथा उनके पुत्र ऋषिकेश जोशी तथा सच्चिदानंद जोशी इस कार्यक्रम के आयोजक हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Diwali Snacks: इस दिवाली घर पर बनाएं हलवाई जैसी कुरकुरी खस्ता मठरी, पढ़ें परफेक्ट रेसिपी

Diwali Special Namkeen: दीपावली के स्वाद: पोहा चिवड़ा खट्टा-मीठा नमकीन, जानें कैसे बनाएं Poha Chivda

ये है अचानक हार्ट अटैक से बचने का 7-स्टेप फॉर्मूला, जानिए अपने दिल का ख्याल रखने के सात 'गोल्डन रूल्स'

Bihar election 2025: कौन हैं मैथिली ठाकुर? जानिए बिहार चुनाव के गलियारों में क्यों हो रही इस नाम पर चर्चा

स्प्राउट्स खाने के बाद नहीं लगेगा भारीपन, जानिए अंकुरित अनाज खाने का सही तरीका

सभी देखें

नवीनतम

Diwali 2025: क्या होते हैं ग्रीन पटाखे? पर्यावरण की दृष्टि से समझिए कैसे सामान्य पटाखों से हैं अलग

Bhai Dooj essay: बहन-भाई के प्रेम का पर्व भाई दूज, पढ़ें सुंदर, भावनात्मक हिन्दी निबंध

Diwali Essay: प्रकाश और समृद्धि के महापर्व दीपावली पर हिन्दी में बेहतरीन निबंध

Dhanteras 2025: सुख-समृद्धि और आरोग्य का पावन पर्व धनतेरस, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

अगला लेख