इस दिवाली ऐसे करें मन की सफाई

डॉ. अर्चना मेहता

Webdunia
दीपावली पर हम अपने घरों की सफाई-पुताई करते हैं। हर वर्ष दिवाली आती है और चली जाती है, लेकिन हमारी अपने मन के प्रति उदासीनता ज्यों की त्यों बनी रहती है। यदि मन की गंदगी नहीं मिटी तो सारा का सारा बाहरी सौंदर्यीकरण व्यर्थ है। क्या ही अच्छा हो कि हम अपने घर और शरीर के साथ-साथ अपने मन की भी सफाई-पुताई करें।

FILE


* आइ ए इस बार हम मन की ग्रंथियां और कुंठारूपी कचरा निकाल बाहर करें।

* मन में नकारात्मकता के अनेक जाले लगे हुए हैं जिनसे मन गंदा लगता है। हम सकारात्मकता की झाड़ू से इन जालों को हटाकर अपने मन को स्वच्छ बनाएं।

* हम जहां से भी हो सके, सद्गुणों को ग्रहण करें और इस चूने से मन की दीवारों की पुताई करें। अब हम अपने आदर्श महापुरुषों की तस्वीरें उन दीवारों पर टांग दें। ये तस्वीरें हमें आत्मविकास की प्रेरणा देती रहेंगी।



FILE


* हम मन के द्वार एवं खिड़कियों पर आत्मविश्वास का रंग-रोगन करें।

* हम नियमित ध्यान के जल से मन में पोंछा लगाएं। इससे मन के फर्श पर अशांति के दाग-धब्बे मिटेंगे।

* हम रचनात्मक अभिरुचियों से मन को सजाएं-संवारें।

* अपने मनरूपी घर में हम पवित्रता की अगरबत्ती जलाएं ताकि जो भी हमारे संपर्क में आए, उसका मन भी इसकी भीनी-भीनी खुशबू से हर्षित हो। मां लक्ष्मी भी इससे प्रसन्न होंगी।


FILE


*हम अपने मन में आशाओं के दीप जलाएं, तभी मन से निराशा का अंधकार दूर होगा।

*मन में मीठे वचनों की मिठाई बनें। जिससे भी हम मिलें, इन मीठे वचनों की स्वादिष्ट सौगातें उसे मिलें।

*कभी हमारे मन में खुशियां मेहमानी करने आती हैं, तो कभी दुःख। हम इनका समान रूप से स्वागत करें। खुशियां यदि हमें प्यारी लगती हैं, तो दुःख भी हमें बहुत कुछ सिखाकर जाते हैं।

* मन में क्रोधरूपी डाकू के प्रवेश का खतरा सदा रहता है। यह वर्षों से संचित कीमती सद्विचारों की पूंजी को पलभर में हमसे लूट ले जाता है। इसके लिए दृढ़ संकल्परूपी चौकीदार को दरवाजे पर नियुक्त करें ताकि क्रोध अंदर आ ही न सके।

FILE


इस प्रकार हम अपने मन को ईश्वर के रहने लायक बनाएं। ईश्वर जब इसमें विराजित होंगे, तब आनंद की प्राप्ति होगी जिसको पाने के लिए हम जन्मों-जन्मों से प्यासे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है आंवला और शहद, जानें 7 फायदे

थकान भरे दिन के बाद लगता है बुखार जैसा तो जानें इसके कारण और बचाव

गर्मियों में करें ये 5 आसान एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

सभी देखें

नवीनतम

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में

चित्रकार और कहानीकार प्रभु जोशी के स्मृति दिवस पर लघुकथा पाठ

गर्मियों की शानदार रेसिपी: कैसे बनाएं कैरी का खट्‍टा-मीठा पना, जानें 5 सेहत फायदे

Labour Day 2024 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस?