बेगूसराय लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
बेगूसराय के मैदान में इस बार जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के उतरने से यह चुनाव दिलचस्‍प होने जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसमें भाजपा के गिरिराज सिंह और राजद के तनवीर हसन भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

परिचय : बिहार में औद्योगिक नगर के रूप में पहचाने जाने वाले बेगूसराय का इतिहास गौरवशाली रहा है। बेगू नामक शासक के द्वारा यहां एक बड़ी सराय बनवाए जाने से इस शहर का नाम बेगूसराय पड़ा। प्रसिद्ध हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर और विश्व प्रसिद्ध इतिहासकार रामशरण शर्मा इस शहर के गौरव रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद भी इस शहर का राज्‍य से लेकर देश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार बेगूसराय की कुल जनसंख्‍या 33 लाख है। यहां की कुल जनसंख्‍या का 52 प्रतिशत पुरुष और 48 प्रतिशत महिलाएं हैं।

अर्थव्यवस्था : यहां मुख्य रूप से बड़े उद्योगों में शामिल हैं इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का बरौनी तेल शोधक कारखाना और बरौनी थर्मल पावर स्टेशन। इसके अलावा कई छोटे और सहायक उद्योग भी हैं। यह राज्‍य के औद्योगिक नगर के रूप में भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां खेती भी बहुतायत में की जाती है।

मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के अनुसार यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 17 लाख 78 हजार 759 है, जिसमें 9 लाख 49 हजार 825 पुरुष और 8 लाख 28 हजार 934 महिलाएं हैं।

भौगोलिक स्थिति : गंगा नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित यह शहर पूरब से पश्चिम लंबवत रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है। यहां की कावर झील एशिया की सबसे बड़ी मीठे जल की झीलों में से एक मानी जाती है। यह शहर पक्षी अभयारण्य के रूप में भी प्रसिद्ध है।

16वीं लोकसभा में स्थिति : कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर 2014 के चुनाव में भाजपा के भोला सिंह ने जीत हासिल की थी। उन्‍होंने राजद के तनवीर हसन को कड़े मुकाबले में शिकस्‍त दी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी फिर अस्पताल में भर्ती, पेट संबंधी समस्या

Air India Plane Crash : विमान हादसे को लेकर हाईलेवल मीटिंग सोमवार को

Israel-Iran war : नेतन्याहू की चेतावनी, इजराइली नागरिकों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाएगा ईरान

इजराइल और ईरान को लेकर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, चली भारत-PAK के साथ वाली चाल

मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार

अगला लेख