जालंधर लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मौजूदा सांसद संतोख सिंह चौधरी पर फिर से भरोसा जताकर उम्मीदवार बनाया है। वहीं, लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के साझा उम्मीदवार होंगे। जबकि, आम आदमी पार्टी ने रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह पर दांव खेला है।

परिचय : जालंधर पंजाब का सबसे पुराना और तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यह एक बड़ा औद्योगिक शहर होने के साथ ही खेल की वस्तुओं के अधिक उत्पादन के कारण विश्वभर में विख्यात है। इस शहर ने देश को कई वीर योद्धा दिए हैं। इसका संबंध महाभारत काल से भी रहा है, तब इसे प्रस्थल के नाम से जाना जाता था।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 21 लाख 81 हजार 753 है, हालांकि एक अनुमान के मुताबिक जनसंख्‍या 23 लाख से ज्यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां के औद्योगिक क्षेत्र में चमड़े और खेल की वस्तुओं का अधिक उत्पादन होता है। अन्‍य उद्योगों में मुख्‍य रूप से बसों के ढांचे बनाना, परिवहन उपकरणों का उत्पादन और कृषि पर आधारित उत्पाद शामिल हैं। यह पर्यटन के लिए भी एक महत्‍वपूर्ण शहर है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुता‍बिक यहां संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 15 लाख 51 हजार 497 है, जिसमें 8 लाख 8 हजार 530 पुरुष और 7 लाख 42 हजार 967 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर देश के पश्चिमोत्तर में स्थित है। शहर का पश्चिमी भाग पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 228 मीटर है। यह चंडीगढ़ से 150 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में और देश की राजधानी दिल्ली से 369 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट कांग्रेस के संतोखसिंह चौधरी सांसद चुने गए। 9वीं और 12वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में यहां से पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजरात भी यहां से सांसद चुने गए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

आंध्र में विधायक ने मतदान केंद्र पर मतदाता को जड़ा थप्पड़, जानिए क्‍या है मामला...

हमारे परिवार ने हमेशा रायबरेली के हित में काम किया : राहुल गांधी

Lok Sabha Election : बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, भाजपा नेता दिलीप घोष के काफिले पर हमला

राहुल गांधी बोले, मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है रायबरेली, इसलिए आया हूं चुनाव लड़ने

AAP की राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने CM केजरीवाल के निजी स्टाफ पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Sushil Modi Death : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे BJP नेता

Lok Sabha Elections LIVE: चौथे चरण में 63 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, बंगाल में सबसे ज्यादा 76.02%

मुंबई बड़ा हादसा, घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 8 की मौत, 59 जख्मी, 67 को बचाया, रेस्क्यू जारी

खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 4.83 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 11 महीने के निचले स्तर पर

Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024 : मध्यप्रदेश में 8 सीटों पर 71 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, इंदौर में सबसे कम, खरगोन में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख