जमशेदपुर लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
परिचय : लौहनगरी के रूप में विख्‍यात जमशेदपुर को टाटानगर के नाम से भी जाना जाता है। अपने उद्योगों और पर्यटन के कारण यह पूरे विश्‍व में चर्चित है। इसे इंटरनेशनल क्‍लीन सिटी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। यह भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। 1907 में टिस्को (टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी) की स्थापना हुई। 
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्‍या 13 लाख 39 हजार 438 है, जिसमें 6 लाख 97 हजार 926 पुरुष और 6 लाख 41 हजार 512 महिलाएं हैं। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 19 लाख से ज्‍यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : यह एक अत्याधुनिक औद्योगिक नगरी है। यहां टाटा घराने की कई कंपनियां जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, इत्यादि कार्यरत हैं। यहां की टाटा स्‍टील कंपनी दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 81 हजार 665 है, जिसमें 8 लाख 11 हजार 632 पुरुष और 7 लाख 70 हजार 33 महिलाएं हैं।   
 
भौगोलिक स्थिति : इस शहर का क्षेत्रफल 625 वर्ग किलोमीटर है। सड़क और रेल मार्ग से यह पूरे देश से जुड़ा हुआ है। स्वर्णरेखा नदी यहां से होकर गुजरती है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के विद्युत बरन महतो यहां सांसद हैं। उन्‍होंने लोकसभा चुनाव 2014 में झारखंड विकास मोर्चा (पी) के अजय कुमार को पराजित किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

30% घट जाएगा भारत का अमेरिका को निर्यात, Trump के Tariff को लेकर GTRI की रिपोर्ट

अगला लेख