कानपुर लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
कानपुर औद्योगिक शहर होने से इस सीट पर शुरुआत में ट्रेड यूनियन के नेता जीतकर संसद पहुंचते रहे, लेकिन बाद में राजनीति ने ऐसी करवट बदली कि कांग्रेस या फिर भाजपा के बीच बारी-बारी से यह सीट जाती रही। सपा और बसपा का कोई भी प्रत्याशी यहां जीत हासिल नहीं कर पाया। साल 2014 के चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी यहां से विजयी हुए थे।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के बीच है। कहीं-कहीं कांग्रेस मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है। राज्य में बसपा 38, सपा 37 और रालोद 3 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने 2 सीटें अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल के लिए छोड़ी हैं।

यहां राहुल गांधी (अमेठी), सोनिया गांधी (रायबरेली), केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), मुलायम सिंह यादव (मैनपुरी), अखिलेश यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), फिल्म अभिनेता रविकिशन (गोरखपुर) समेत कई अन्य हस्तियों की किस्मत दांव पर है। पिछले चुनाव में यहां भाजपा ने 72 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ अमेठी और रायबरेली सीटें आई थीं। मायावती की बसपा तो खाता भी नहीं खोल पाई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप के टैरिफ से आधे भारतीय निर्यात ही होंगे प्रभावित, कृषि-डेयरी पर समझौता नहीं

शर्म आनी चाहिए, मां की देखभाल नहीं करने वाले बेटे को हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

क्‍या ट्रंप के टैरिफ से बिगड़ जाएंगे संबंध, अमेरिका को लेकर सरकार ने दिया बयान

SIR के बाद बिहार में घटे करीब 65 लाख मतदाता, अब 7.24 करोड़ Voter बचे

इंदौर में 'ऑन डिमांड' उठेगा कबाड़, निगम ने तैयार किया मोबाइल ऐप, जानिए कब होगा लांच

अगला लेख