पुणे लोकसभा सीट परिचय

Webdunia
परिचय : देश के सबसे विकसित शहरों में शुमार है पुणे। पर्यटन की दृष्टि से भी यह काफी ज्यादा महत्व रखता है। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक रूप से एक परिपूर्ण शहर है। इसे 'पूरब का ऑक्सफोर्ड' भी कहा जाता है। यहां का फिल्म इंस्‍टीट्यूट प्रसिद्ध है। यह आईटी हब के रूप में भी उभर रहा है। महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ ही इसे राज्य की सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा भी प्राप्त है।

जनसंख्‍या : जनगणना 2011 के अनुसार यहां की कुल जनसंख्‍या 32 लाख 2 हजार है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 33 लाख से ज्‍यादा है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों की शाखाएं हैं, जो रोजगार के बड़े अवसर पैदा करती हैं। यह शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी पहचाना जाता है। यहां अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाइल उपक्रम हैं। यह देश के एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग केंद्र के रूप में विकसित हुआ है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के अनुसार यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 18 लाख 35 हजार 836 है, जिसमें 9 लाख 49 हजार 567 पुरुष और 8 लाख 86 हजार 269 महिलाएं हैं। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 19 लाख से ज्‍यादा है।
 
भौगोलिक स्थिति : यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मूठा नामक 2 नदियों के किनारे बसा हुआ है। यह राज्‍य का प्रमुख शहर होने के कारण यहां यातायात के सभी साधन मौजूद हैं। यह राज्‍य के सभी प्रमुख शहरों और और उसके बाहर के शहरों से जुड़ा हुआ है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : भाजपा के अनिल शिरोले यहां सांसद हैं। वे लोकसभा चुनाव 2014 में विजयी हुए हैं। केन्द्र की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे विट्‍ठल राव गाडगिल एवं सुरेश कलमाडी यहां से सांसद रह चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख