लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने की बीजेपी को उसी के दांव से मात देने की तैयारी

विकास सिंह
शनिवार, 30 मार्च 2019 (08:54 IST)
भोपाल। 30 साल से बीजेपी के अभेद दुर्ग में तब्दील हो चुके भोपाल सहित मध्यप्रदेश में हर लोकसभा सीट को फतह करने के लिए कांग्रेस के चुनावी चाणक्य दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को उसी के दांव से मात देने की तैयारी की है। भोपाल में पार्टी मुख्यालय में दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भोपाल सीट को कैसे कांग्रेस 35 साल बाद जीत सकती है इसका पूरा खाका समझाया।

घर-घर पार्टी का तिरंगा झंडा – लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले बीजेपी ने अपने हर कार्यकर्ता के घर पार्टी का झंडा फहराने का अभियान शुरू किया था। अब ठीक इसी तर्ज पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने घर पर पार्टी का तिरंगा झंडा फहराने को कहा हैं।

दिग्विजय सिंह ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी का तिरंगा झंडा अपने घर पर फहराए और साथ ही अपने घर के आसपास के घरों पर पार्टी का झंडा लगाने के लिए झंडा अभियान में जुट जाए।

बूथ जीतो, चुनाव जीतो – 'बूथ जीतो चुनाव जीतो' बीजेपी का नारा हैं लेकिन अब दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का यही मंत्र दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर कार्यकर्ता अपने घर का वोट और पड़ोस का वोट अगर कांग्रेस पार्टी को दिलवा देता हैं तो कांग्रेस को चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता। दिग्विजय ने कहा कि भोपाल में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता है और हर कार्यकर्ता अगर अपने घर के सभी सदस्यों का और पड़ोस के घर का वोट पार्टी के लिए डलवा लेता है तो पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता। दिग्विजय ने बूथ के कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट पर नजर रखने की बात कहीं।
 
सोशल मीडिया पर रहें सक्रिय – चुनाव में सोशल मीडिया बीजेपी की ताकत बन जाता है। दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर बीजेपी के झूठ का पर्दाफाश करने का पाठ पढ़ाया। दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी के लोग वाट्सअप ग्रुप पर झूठी – झूठी बात करते हैं इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी अधिक से अधिक वाट्सअप ग्रुप बना कर लोगों को सच बताने का काम करना चाहिए। दिग्विजय ने शक्ति एप के पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में अधिक सक्रिय रहने की नसीहत दी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप पुतिन की बातचीत, क्या हो पाएगा रूस और यूक्रेन में सीजफायर, क्या निकला नतीजा

Pakistan को झूठ फैलाने पर भारत ने लगाई लताड़, कहा- खाली करे भारतीय क्षेत्र, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Israel Gaza Airstrike : सीजफायर के बाद भी इजराइल ने गाजा में मचाई भीषण तबाही

GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

WhatsApp में ऑन कर लेंगे यह सेटिंग तो कभी नहीं होगा Hack

सभी देखें

नवीनतम

Manipur: चुराचांदपुर जिले में हालात अब भी तनावपूर्ण, स्कूल और बाजार बंद

RG Kar rape murder: मृत चिकित्सक के माता पिता को 7 माह बाद मिला मृत्यु प्रमाणपत्र

Chattisgarh: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर, 1 जवान भी शहीद

LIVE: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, 1 जवान भी शहीद

Punjab: मादक पदार्थ तस्करी और हवाला गिरोह का भंडाफोड़, 5 लोग गिरफ्तार

अगला लेख