Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चुनावी रण में दिग्विजय के सामने उमा भारती, भोपाल में करेंगी चुनाव प्रचार

हमें फॉलो करें चुनावी रण में दिग्विजय के सामने उमा भारती, भोपाल में करेंगी चुनाव प्रचार

विकास सिंह

भोपाल , शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (11:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह को हराने के लिए अब बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती चुनावी रण में उतरेंगी।
 
लोकसभा चुनाव पहले ही नहीं लड़ने का एलान कर चुकीं उमा भारती ने कहा कि वो दिग्विजय को हराने के लिए भोपाल में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। सूबे की सियासत में उमा और दिग्विजय को एक दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। 2003 में उमा भारती के नेतृत्व में बीजेपी ने दिग्विजय को करारी मात देकर सूबे की सत्ता पर कब्जा किया था।
 
भोपाल से सिंह के चुनावी मैदान में उतरने के बाद कुछ लोग अटकलें लगा रहे हैं कि पार्टी उमा भारती को भोपाल से टिकट देकर चुनावी लड़वा सकती है, वहीं दिग्विजयसिंह के बेटे जयवर्धनसिंह ने भी उमा भारती को भोपाल से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। 
 
इसके बाद उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे भतीजे जयवर्धन ने मुझे भोपाल से दिग्विजय के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है, उन्हें तो बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता हरा देगा। इसलिए मैं भोपाल चुनाव लड़ने नहीं पर चुनाव प्रचार करने जरूर आऊंगी एंव भोपाल की जनता को दिग्विजयसिंह की इन बातों का स्मरण कराऊंगी। 
 
वहीं, दिग्विजय ने उमा भारती पर पलटवार करते हुए कहा उमा भारती ने उन पर जितने भी आरोप लगाए हैं, एक भी आरोप साबित नहीं कर पाईं। अब चुनाव में चाहे उमा हों या शिवराज, वो चुनाव जीतकर दिखाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा नेता का विवादास्पाद बयान, हमारे खिलाफ अंगुली उठी, उसे तोड़ देंगे