एक से अधिक क्षेत्रों से चुनाव लड़ना क्या नैतिक रूप से सही है?

अनिल जैन
चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी परंपरागत अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2014 में अपनी लोकप्रियता के शिखर पर रहते हुए गुजरात की वडोदरा और उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा था।
 
चाहे नरेंद्र मोदी हों या राहुल गांधी या फिर कोई और हो, किसी के लिए भी एक साथ दो या इससे भी अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने पर भारतीय जनप्रतिनिधित्व कानून में कोई रोक नहीं है। फिर भी ऐसा करना क्या तार्किक और नैतिक रूप से सही माना जा सकता है? दरअसल किसी भी व्यक्ति का एक से अधिक स्थानों से चुनाव लड़ना उसके डिगे हुए आत्मविश्वास का परिचायक तो होता ही है साथ ही इससे उन क्षेत्रों के मतदाताओं का अपमान भी होता है और बाद में उपचुनाव की स्थिति में सरकारी खजाने पर भी अनावश्यक बोझ पड़ता है। 
 
वैसे भारतीय राजनीति में इस भौंडी और अनैतिक परंपरा की शुरुआत भाजपा की 'नैतिकता’ के 'शिखर पुरुष’ अटल बिहारी वाजपेयी ने 1957 में दूसरे आम चुनाव से की थी। वह उनके राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव था। उस चुनाव में वे एक साथ उत्तर प्रदेश के तीन निर्वाचन क्षेत्रों- मथुरा, बलरामपुर और लखनऊ से खड़े हुए थे। बलरामपुर में वे जीत गए थे, जबकि मथुरा और लखनऊ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मथुरा में तो उनकी जमानत भी नहीं बच पाई थी।

(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण वेबदुनिया के नहीं हैं और वेबदुनिया इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है)
 
बाद में एक बार इंदिरा गांधी भी 1980 में अपनी पारंपरिक रायबरेली सीट के अलावा आंध्रप्रदेश की मेडक सीट से भी चुनाव लड़ी थीं। वे दोनों जगह से जीती थीं और बाद में उन्होंने मेडक सीट से इस्तीफा दे दिया था।
 
1996 के आम चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव ने भी दो जगहों- आंध्रप्रदेश की नांद्याल और ओडिशा की बेरहामपुर सीट से चुनाव लड़ा था। दोनों जगह से जीतने पर उन्होंने नांद्याल सीट खाली कर दी थी, जिस पर उपचुनाव हुआ था। प्रधानमंत्री बनने के आकांक्षी रहे समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव भी 1998 के मध्यावधि चुनाव में दो क्षेत्रों- संभल और कन्नौज से खड़े हुए थे। दोनों ही जगह वे विजयी रहे थे और बाद में उन्होंने कन्नौज सीट खाली कर वहां से अखिलेश यादव को चुनाव लड़ाया था। इसके अलावा भी अन्य कई नेता हुए हैं जिन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में एक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है। 
 
इसी तरह मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2014 में अपनी लोकप्रियता के शिखर पर रहते हुए गुजरात की वडोदरा और उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ा था और बाद में वडोदरा सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस समय चर्चा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अपनी परंपरागत अमेठी सीट के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। चर्चा यह भी है कि राहुल के खिलाफ भाजपा दूसरी सीट पर भी स्मृति ईरानी को ही मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो यह लोकतंत्र का मखौल नहीं तो और क्या कहा जाएगा?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाल अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

Delhi : दवा से नहीं मरा तो करंट दे दो, देवर संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्‍या, चैट से हुआ साजिश का भंड़ाफोड़

Maharashtra विधानसभा में रमी खेलते हुए पकड़े गए महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, वायरल वीडियो के बाद देने लगे सफाई

जल्द ही बच्चों का होगा Biometric Update, UIDAI कर रहा परियोजना पर काम

अगला लेख