Festival Posters

राहुल के बाद अब प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश में हुईं फेल?

विकास सिंह
गुरुवार, 23 मई 2019 (14:51 IST)
भोपाल। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए कोई खुशखबरी नहीं ला पाए। सूबे में कांग्रेस 80 लोकसभा सीटों में से सिर्फ 2 सीटों पर ही सिमट गई है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में जीत हासिल करने के अपना सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड चलते हुए प्रियंका गांधी को चुनाव मैदान में उतार दिया था। प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की 42 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। कांग्रेस इन 42 सीटों में से सिर्फ अपनी परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली जीतने में सफल हो पाई है।  
 
प्रियंका की सभाओं और रोड शो का असर नहीं – प्रियकां गांधी ने उत्तर प्रदेश में 50 से अधिक लोकसभा सीटों पर इतनी ही सभाएं और रोड शो किया था। प्रियंका के रोड शो में भीड़ तो खूब उमड़ी लेकिन चुनावी नतीजे बताते है कि ये भीड़ वोट नहीं बदल पाई। प्रियंका ने जिस बार फैजाबाद सीट पर रोड शो किया वहां पार्टी उम्मीदवार निर्मल खत्री की बुरी तरह हार हुई है। इसके साथ ही प्रियंका ने बनारस में पार्टी उम्मीदवार अजय राय के लिए रोड शो किया जिनकी चुनाव नतीजों में जमानत जब्त हो गई है। इसके साथ प्रियंका ने बाराबंकी, बहराइच, गजियाबाद फतेहपुर सीकरी,कुशीनगर सीट पर भी रोड शो किया था इन सभी सीटों पर पार्टी उम्मीदवार बुरी तरह चुनाव हार गए हैं।
 
प्रियंका का पैराशूट फार्मूला भी हुआ फेल – लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी में कांग्रेस में प्रियंका की एंट्री के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने जीत के हर उस फार्मूला को अपनाया जिससे उसे जीत की राह मिल सके लेकिन चुनावी नतीजे बताते है कि प्रियंका का हर फार्मूला फेल हो गया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने सूबे में भाजपा, बसपा और सपा के असंतुष्ट नेताओं के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए। कांग्रेस ने न केवल ऐसे नेताओं का पार्टी में फूल मालाओं से स्वागत किया साथ उनकी मनचाही सीट से टिकट भी गिफ्ट के रुप में दिया। अब चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस में आए ऐसे सभी पैराशूट उम्मीदवार बुरी तरह चुनाव हार गए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने राक्षसी वृत्ति को आतंकवाद के रूप में माना, उसके खिलाफ लड़ रहा लड़ाई : योगी आदित्यनाथ

विश्वास वहीं टिकता है जहां मन शांत, विचार स्वस्थ और भावनाएं शुद्ध होती हैं : राष्ट्रपति मुर्मु

CM योगी के नेतृत्व में UP ने ऊर्जा क्षेत्र में कायम की मिसाल, पीएम सूर्यघर योजना में हासिल की 1 गीगावाट की क्षमता

मैं न्याय दिलाने के लिए आधी रात तक कोर्ट में बैठ सकता हूं सुनवाई में बोले नए CJI सूर्यकांत

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री धामी की अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक

अगला लेख