साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जीत के लिए हुआ भोपाल में सुंदरकांड

विकास सिंह
शुक्रवार, 10 मई 2019 (14:01 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी अब यज्ञ और हवन के जरिए जीत की राह तलाशने लगे हैं। पहले कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा ने हठयोग किया, वहीं अब भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा के लिए सुंदरकांड का पाठ किया गया।
 
जीत के लिए हो रहे इस आयोजन में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी पहुंचीं, जहां पर उन्होंने खुद सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए। शुरुआत से भोपाल लोकसभा चुनाव को धर्म और अधर्म की लड़ाई बता रहीं प्रज्ञा ठाकुर इस दौरान पूरी तरह धार्मिक रंग में डूबी नजर आईं।
 
सुंदरकांड में पहुंचे पंडितों से जब वेबदुनिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को जीत का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ही अयोध्या में राम मंदिर बना सकते हैं।
 
शिवराज ने भी किया जनसंपर्क : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में जनसंपर्क किया। शिवराज ने कहा कि भाजपा ही भोपाल लोकसभा से चुनाव जीतेगी।
 
जीत के लिए टोने-टोटके का सहारा ले रहे हैं कांग्रेसी : वहीं दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए शिवराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग जीत के लिए टोने-टोटके का सहारा ले रहे हैं, कभी मिर्च का हवन करवा रहे हैं तो कभी कंप्यूटर बाबा से हठयोग करवा रहे हैं। कांग्रेस का हारना तय है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

Lok Sabha Election : हिमाचल में कंगना और विक्रमादित्य के बीच होगा कड़ा मुकाबला, दोनों ने किया आक्रामक अंदाज में प्रचार

अगला लेख