मतदान का आखिरी चरण, मोदी समेत इन दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य दांव पर

Webdunia
रविवार, 19 मई 2019 (07:53 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में रविवार को सात राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच इस चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। 
 
इस चरण में 10 करोड़ एक लाख 75 हजार मतदाता 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, श्रीमती हरसिमत कौर बादल, हरदीप पुरी, मनोज सिन्हा, आर के सिंह, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुराग ठाकुर, बीबी जागीर कौर, पवन बंसल, किरण खेर, मीसा भारती, सनी देओल, शिबू शोरेन, भाकपा नेता अतुल कुमार अंजान, महेन्द्र नाथ पांडे और अनुप्रिया पटेल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।
 
वाराणसी सीट पर नरेंद्र मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय और समाजवादी पार्टी की शालिनी यादव से है। बिहार की पाटलिपुत्र सीट पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा के बीच मुकाबला है जिस पर लोगों की खास नजर है।
 
गुरदासपुर में अभिनेता सनी देओल का सामना दिग्गज कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ से है। चंडीगढ़ में भी किरण खेर और पवन बंसल के बीच रोचक ‍मुकाबला देखने को मिल रहा है। सासाराम सीट पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार का मुकाबला भाजपा के छेदी पासवान से है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Petrol Diesel Prices: आज क्या भाव हैं पेट्रोल और डीजल के, जानिए ताजा कीमतें

टैरिफ-ट्रेड डील के प्रेशर में क्या PM नरेंद्र मोदी ने संसद में नहीं लिया डोनाल्ड ट्रंप का नाम?

खराब मौसम के चलते 2 दिनों के लिए अमरनाथ यात्रा स्‍थगित, राजौरी व पुंछ में स्‍कूल कॉलेज बंद

पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?

अगला लेख