दुश्मन से दोस्त बने अखिलेश और मायावती का हर दांव मोदी मैजिक के सामने फेल

विकास सिंह
शुक्रवार, 24 मई 2019 (09:50 IST)
लखनऊ। तमाम कयासों और अटकलों को धराशाई करते हुए मोदी का मैजिक देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी खूब चला। उत्तर प्रदेश में पिछले 5 सालों से दौड़ रहे बीजेपी के विजयी रथ रोकने के लिए इस बार 25 सालों के धुर विरोधी बसपा और सपा भी एक मंच पर आ गए थे।
 
साल की शुरुआत में जब दुश्मन से दोस्त बनते हुए लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक मंच पर आकर गठबंधन का एलान किया तो सभी सियासी पंडितों को लगा था कि ये महागठबंधन ऐतिहासिक होगा और भाजपा को उससे निपटना आसान नहीं होगा। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी अखिलेश यादव और मायावती ने गठबंधन के पीछे सबसे बड़ा कारण वोटों का बंटवारा खत्म कर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकना बताया था।
 
इस गठबंधन के पीछे उत्तर प्रदेश की सियासत के वो जातिगत समीकरण थे जिसके सहारे विरोधी दलों की कोशिश मोदी को रोकने की थी। वहीं गठबंधन ने कांग्रेस का परंपरागत गढ़ माने जाने वाली रायबरेली और अमेठी सीट पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। लेकिन नतीजों में भाजपा ने अकेले दम पर उत्तर प्रदेश में 62 सीटों के साथ कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष की पत्नी डिंपल यादव को कन्नौज से पटखनी दें विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया।
 
मुस्लिम-दलित वोटर भाजपा के साथ – चुनाव से पहले पिछड़ा, मुस्लिम और दलित वोटरों को एक पाले में लाने के लिए बनाए गए सपा-बसपा-रालोद के महागठबंधन को मोदी की सुनामी ने पूरी तरह बिखेर दिया। महागठबंधन के तहत सपा 37 और बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन नतीजों में सपा मात्र पांच सीटों और मायावती की पार्टी बसपा मात्र 10 सीटों पर चुनाव जीत सकी।
 
हैरत की बात ये है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जो महागठबंधन की उम्मीदवार थी वो अपनी परंपरागत सीट कन्नौज से बुरी तरह चुनाव हार गईं।

ये चुनाव नतीजे इस बात को साफ दर्शाते हैं कि उत्तर प्रदेश जो जातिगत राजनीति का अखाड़ा समझा जाता था इस बार उस अखाड़े में सभी दांवपेंच मोदी के सामने नहीं चल सके। न तो सपा का वोट बैंक बसपा को ट्रांसफर हुआ और न बसपा को वोट बैंक सपा को। अगर उत्तर प्रदेश के जातिगत समीकरणों को देखे तो 22 फीसदी दलित और 19 फीसदी मुस्लिम वोटरों ने भी इस बार खुलकर मोदी के समर्थन में अपना वोट डाला।

उत्तर प्रदेश की 37 सीटों पर मुस्लिम और दलित वोट जीत-हार में निर्णायक भूमिका निभाते है। ऐसे में भाजपा जो 62 सीटों पर अकेले जीत हासिल की है उससे साफ है कि दलित और मुस्लिम वोट बैंक फिर एक बार मोदी सरकार के साथ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

OnePlus 13s : Samsung-Apple को टक्कर देने आया वन प्लस का सस्ता स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत, मिलेगा 5000 तक का डिस्काउंट

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Rafale Fighter Jet : भारत में बनेगी राफेल की रीढ़, Dassault और TATA के बीच बड़ा समझौता

Weather Update : असम में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 7 लाख लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 19 हुई

छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती, MP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चाओं में

उज्जैन वेलनेस समिट मेंं 1950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश बनेगा ग्लेाबल वेलनेस सेंटर

शेयरों में खरीदारी से Sensex 444 अंक चढ़ा, Nifty में भी आई 131 अंक की तेजी

अगला लेख