विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा ने डाला वोट, बदले में मिला जूस और सैनिटरी नैपकिन

Webdunia
सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (22:17 IST)
मुंबई। मुंबई उत्तर-पश्चिम संसदीय सीट में वर्सोवा के 'सखी' मतदान केंद्र पर वोट डालने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कोकम शरबत और एक सैनिटरी नैपकिन का पैकेट पाकर खुश हो गईं। 'सखी' पूरी तरह से महिलाओं का मतदान केंद्र है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि महिला मतदाताओं को प्रेरित करने और महिला शक्ति को सम्मान देने के लिए निर्वाचन आयोग की पहल के रूप में 'सखी' मतदान केंद्र पर सभी कर्मचारी महिलाएं थीं। इस मतदान केंद्र पर महिला मतदाताओं को सैनिटरी नैपकिन का एक पैकेट मिला और मतदान करने के बाद कोकम जूस दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि इन बूथों को गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री ने इस पहल की सराहना की और वहां मौजूद महिला कर्मचारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग लोगों के लिए किए गए इंतजामों ने भी प्रशंसा बटोरी।
 
सायन इलाके की मतदाता केतना मेहता ने कहा कि मेरा भाई और भाभी मुझे कार से मुंबई के सायन में दोपहर करीब 2.30 बजे नजदीक के मतदान केंद्र में ले गए। सभी पुलिसकर्मी और सरकारी कर्मचारी बहुत ज्यादा सहयोगी, हंसमुख और मददगार रहे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख