अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की तुलना हिटलर से की

Webdunia
मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (00:12 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटें हासिल कर मोदी शाह की तानाशाही को खत्म करेगी। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि अगर भाजपा जीतेगी तो वह चुनाव खत्म करने का षड्यंत्र करेगी।
 
 
जवाब में भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री को तो रहने दें, संविधान की जरा भी जानकारी रखने वाला कोई भी व्यक्ति ऐसे बयान नहीं दे सकता। रविवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का शासन उसी तरह का है, जैसा कि हिटलर के समय था। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में एक रैली में कहा था कि अगर भाजपा 2019 में जीतेगी तो वे 50 साल तक सत्ता में रहेंगे।
 
केजरीवाल के हवाले से पार्टी के बयान में कहा गया है कि यह भाजपा की योजना का हिस्सा है। जर्मनी में जैसा हिटलर ने किया भाजपा भी संविधान को बदलने की योजना बना रही है और चुनाव कराने की प्रणाली को भी खत्म कर देगी। मोदी फिर सत्ता में आए तो भाजपा संविधान बदल देगी और लोकतंत्र तथा चुनाव प्रणाली को एकसाथ खत्म कर देगी। पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को तो रहने दें, संविधान की थोड़ी भी जानकारी रखने वाला भी इस तरह की बात नहीं करता। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

अब बगैर हेलमेट इंदौर में नहीं मिलेगा पेट्रोल, अस्‍पताल, मेडिकल केस में रहेगी छूट

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

अगला लेख