सबसे तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है : अरविंद केजरीवाल

Webdunia
सोमवार, 11 मार्च 2019 (09:08 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से आम चुनाव का रविवार को ऐलान के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार को भारत के इतिहास की सबसे तानाशाह और संघीय ढांचा विरोधी हुकूमत बताते हुए कहा कि लोगों की मदद से इसे उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 
केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि आखिरकार हम जनता के पास, हमारे लोकतंत्र की असली ताकत के पास चीजें लौटी हैं। भारत के इतिहास की सबसे तानाशाह और संघीय ढांचा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। यह समय नोटबंदी, नौकरियों, व्यापारियों की बर्बादी और विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को खत्म करने पर सवाल पूछने का है।
 
गौरतलब है कि चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। दिल्ली की सात लोकसभा सभा सीटों पर मतदान 12 मई को होगा। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली और देश के लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे। मोदी सरकार ने सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन कर दिल्ली सरकार को अपमानित किया और पंगु बना दिया।
 
आप ने दिल्ली की सात में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से आतिशी, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे, दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गुगन सिंह और चांदनी चौक से पंकज गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। पश्चिमी दिल्ली के लिए अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख