चुनाव जीतने के लिए सेना का सहारा ले रही है भाजपा : अशोक गहलोत

Webdunia
मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (09:38 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा सेना का सहारा लिया जा रहा है और भारतीय सेना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेना बताया जा रहा है।
 
करौली-धौलपुर, भरतपुर एवं जयपुर देहात में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को 
संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, देश में भाजपा ने नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर दिया है। भाजपा तोड़ने की राजनीति करती है, हम देश और दिलों को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा, देश का संविधान खतरे में है और आपका वोट लोकतंत्र बचाने के लिए है। लोकतंत्र में विपक्ष एवं जनता को संतुष्ट करना पड़ता है लेकिन भाजपा सरकार इस मामले में पूर्णतया विफल रही है। 
 
उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस का प्रधानमंत्री बना तो धौलपुर से सरमथुरा, गंगापुर वाया करौली रेल लाइन का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सड़कें, बिजली, पानी, शिक्षा, मुख्यमंत्री आवास योजना, पट्टे वितरण जैसे विकास कार्यों के साथ-साथ गरीबों के लिए स्वास्थ्य योजनाएं, नि:शुल्क दवा योजना एवं जांच योजना, दो रुपए किलो के स्थान पर एक रुपए किलो गेहूं, किसानों का ऋण माफ, बेरोजगारों को 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता जैसी एक के बाद एक योजनाएं लागू की गई हैं।
 
उन्होंने कहा, 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए गए, इन्दिराजी ने कभी इसका श्रेय नहीं लिया और लक्षित हमले होते रहे, देश के हित में इन्हें कभी सार्वजनिक नहीं किया गया, अब मोदी जी ऐसे पेश कर रहे हैं, जैसे भारत ने पहली बार ऐसा हमला किया हो, उनको इसका राजनीतिक फायदा चाहिए, शहादत सैनिकों ने दी है तो इन हमलों का श्रेय मोदी कैसे ले सकते हैं। भाजपा तोड़ने की राजनीति करती है, हम देश और दिलों को जोड़ते हैं।
 
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि आज देश में ऐसा वातावरण बना दिया है कि जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ है, वह देश के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
 
उन्होंने कहा कि बसपा ने कांग्रेस के वोट काटने के लिए भाजपा कार्यकर्ता को टिकट दिया है लेकिन मतदाता समझदार हैं और आपका बसपा को दिया एक मत भाजपा को फायदा और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Prajwal Revanna Case : प्रज्वल रेवन्ना का VIDEO, डीके शिवकुमार का नाम और 100 करोड़ की डील, आखिर क्या है सच

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय में भीषण आग, कई विभागों के दस्तावेज जलकर खाक

UP Lok Sabha Election : बृजभूषण के बेटे को लेकर कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, लगाया यह आरोप...

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 50 Fusion, जानिए क्या है कीमत

कितनी मालदार हैं स्वाति मालीवाल, जिनकी वजह से ‘आप’ में आया भूचाल?

अगला लेख