भाजपा का चुनावी कैंपेन 'मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान' का आगाज

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां इलेक्शन मोड में आ चुकी हैं। चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ता को फिर से चुनावी मोड में लाने के लिए बीजेपी ने आज से पूरे देश में मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान शुरू किया है। यह अभियान 2 मार्च तक चलेगा।

अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता 12 फरवरी से 2 मार्च तक ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र से लेकर बूथ स्तर पर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाएंगे। बीजेपी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित अपने घर पर पार्टी का झंडा फहरा कर अभियान की शुरुआत की।

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में नंदानगर स्थित अपने घर पर बीजेपी का झंडा फहराकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान की शुरुआत की।

अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराएंगे। मध्यप्रदेश में अभियान के प्रभारी और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मुताबकि अभियान के तहत 12 फरवरी को पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

13 फरवरी को सभी जिला कार्य समिति सदस्य, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं 14 फरवरी को प्रदेश के सभी मंडल के कार्य समिति सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्य समिति सदस्य अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

Lok Sabha Election 2024 : 2014 के बाद सत्ता के गलियारों में स्वच्छता अभियान चल रहा है, PM मोदी ने क्यों और किसके लिए कही यह बात

Congress Candidate List : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, 2 उम्मीदवारों का ऐलान

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

अगला लेख